खेल

FIFA 2018: घर वापस लौटने पर क्रोएशिया के लाखों लोगों ने किया टीम का स्वागत, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

फुटबॉल का विश्वकप – विश्वकप की खुशी क्या होती है और खिलाड़ियों के प्रति कैसे प्यार जताया जाता है इसकी सीख हमें क्रोएशिया के लोगों से लेनी चाहिए। FIFA 2018 उर्फ इस साल का फुटबॉल का विश्वकप हाल ही में खत्म हुआ है।

फ्रांस की टीम ने विश्वकप जीता है। फ्रांस ने दूसरी बार विश्वकप जीता है। वहीं क्रोएशिया ने विश्वकप तो नहीं जीता है लेकिन लोगों का दिल जीत लिया है। पूरे खेल के दौरान जिस तरह से क्रोएशिया ने प्रदर्शन किया उससे उसके देश के लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया उनकी फैन हो गई है।

यह पहला समय था जब क्रोएशिया विश्वकप के फाइनल तक पहुंची हो और यह हर किसी के लिए आश्चर्यजनक था। जिसके कारण विश्वकप का फाइनल हर किसी के लिए काफी रोमांचक बन गया था और इसे रिकॉर्ड तोड़ लोगों ने देखा।

फुटबॉल का विश्वकप –

कहां है क्रोएशिया

अगर फिल्म तमाशा नहीं बनी होती तो क्रोएशिया नाम हमलोगों के लिए अनजान होता। लेकिन इसे हर इंडियन जानता है और अब फुटबॉल विश्वकप FIFA 2018 के फाइनल में पहुंच जाने के कारण तो हर कोई जानता है। क्रोएशिया दक्षिण पूर्व यूरोप यानि बाल्कन में पानोनियन प्लेन, और भूमध्य सागर के बीच बसा एक देश है। देश का दक्षिण और पश्चिमी किनारा एड्रियाटिक सागर से मिलता है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर जगरेब है, जो तट से भीतर स्थित है।

तो फीफा विश्वकप खत्म हो चुका है। सभी टीमें अपने-अपने देश को निकल चुकी है। विश्वकप में रनरअप रही क्रोएशियाई टीम भी अपने देश पहुंच गई है। लेकिन इस बार उनके लिए अपने देश जाना एक अलग ही तरह का रोमांचक अनुभव रहा है।

सोशल मीडिया में ही हो रही जमकर तारीफ

इसकी शुरुआत सोशल मीडिया से ही शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर क्रोएशियाई टीम के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं और उसके प्रति अपनी सहानुभूति और प्यार प्रकट कर रहे हैं। इन ट्वीट्स से ही आप एक बार को अंदाजा लगा सकती हैं कि क्रोएशियाई टीम ने कितनी इज्जत पाई है।

जब घर पहुंची टीम

सोशल मीडिया तो केवल एक झलक भर है। क्योंकि जब टीम घर मतलब की अपने देश पहुंची तो उनका लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। आज इस आर्टिकल में Best of World Cup 2018 के खास उन खास पलों से जुड़े वीडियो को देखेंगे जो यह बताने के लिए काफी है कि क्रोएशिया के लोग अपनी टीम के कितने एहसानमंद हैं।

हुआ शानदार स्वागत

विश्व कप में रनरअप रही क्रोएशियाई टीम के खिलाड़ियों का उनके देशवासियों ने आंखें चौंधिया देने वाला स्वागत दिया, मानो उनकी टीम विश्व कप जीतकर लौटी हो। इस स्वागत में मिले प्यार और सम्मान को देखकर खिलाड़ी भी भावुक हो गए।

खुली बस में घूमें

क्रोएशिया के खिलाड़ियों ने अपने देशवासियों का स्वागत करने के लिए क्रोएशिया की राजधानी में खुली बस में लगभग पांच घंटे तक घूमें। जहां उनको देखने के लिए लाखों की भीड़ इकट्ठी हुई थी।

500,000 लोगों पहुंचे

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जागरेब की सड़कों पर अपनी टीम के खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए 500,000 से ज्यादा लोग इकट्ठे हुए थे। आपको बता दें कि जागरेब की आबादी 800,000 है। तो ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां के लोग कितना अपने खिलाड़ियों को प्यार करते हैं।

फुटबॉल का विश्वकप – क्रोएशिया की टीम, इतना अच्छा खेलने के लिए आपको हमारी तरफ से भी शुभकामनाएं।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago