यात्रा और खान-पान

मनपसंद खाना खाने के बाद जरूर करें ये काम नहीं तो बढ़ेगा वजन

खाने के बाद – कई लोग वजन बढ़ने की चिंता के कारण अपनी पसंद का खाना ही नहीं खा पाते हैं और अपने मन को मारकर कई सारी चाज़ों से परहेज़ करते हैं।

तली-भुनी चीज़ों से तो खासतौर पर लोग दूर ही रहते हैं क्‍योंकि इनसे बहुत जल्‍दी वजन बढ़ जाता है। हालांकि ये सभी चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्‍हें देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाए।

अगर आप भी वजन बढ़ने के डर से अपनी पसंद का खाना नहीं खा पाते हैं तो आज हम आपको ऐसे चमत्‍कारी तरीके बताएंगें जिससे भरपेट खाना खाने के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ेगा। इनतरीकों को अपनाने के बाद आपको अपनी मनपसंद चीज़ों से मुंह नहीं फेरना पड़ेगा।

ज्‍यादा पानी पीएं

तली-भुनी चीज़ें खाने के बाद हल्‍का गुनगुना पानी पी लें। गर्म पानी तैलीय चीज़ों को आसानी से हटा देता है और इससे आपका वजन नहीं बढ़ता है।

डिनर के बाद ना सोएं

कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं और डिनर और सोने के बीच में कोई गैप नहीं रखते हैं। खाना खाकर तुरंत सोने से जो कैलोरी हमारे शरीर में इस्‍तेमाल होनी चाहिए थी वो नहीं हो पाती है और वो वसा का रूप ले लेती है जिससे वजन बढ़ जाता है।

खाना खाने के बाद जरूर टहलें

व्‍यायाम के ज़रिए बढ़ते वजन को रोका जा सकता है। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद किसी भी तरह की कठिन एक्‍सरसाइज़ ना करें बल्कि टहलना शुरु करें। खाना खाने के बाद टहलने से शरीर पर मोटापा नहीं चढ़ता है।

रात की जगह सुबह खाये हैवी फूड

अगर आपको तली-भुनी चीज़ें बहुत ज्‍यादा पसंद है तो रात की बजाय सुबह के समय हैवी फूड खाएं। रात को हैवी फूड पचता नहीं है और इससे गैस और कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं।

खाना खाने के बाद ये करना जरूरी है वरना वज़न बढ़ने का खतरा रहता है –  इन तरीकों को अपनाकर आप अपनी पसंद का खाना भी खा सकते हैं और इससे मोटापा भी नहीं बढ़ेगा।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago