ENG | HINDI

दुनिया के सभी होटलों में सिर्फ सफेद बेडशीट का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है।

सफेद बेडशीट

सफेद बेडशीट – जब भी हम घर से बाहर कुछ दिनों के लिए जाते है तो हम वहां पर ठहरने के लिए कोई घर नही खरीदते बल्कि होटलों में रूकते है।

शायद होटलों की शुरूरआत ही इसलिए हुई होगी कि लोगों को उनके घर से बाहर भी घर जैसी सुविधा और खाना उपलब्ध करनावा था।

ऐसा बताया जाता है कि सबसे पहले यात्रियों को ठहरने और बाकी सुविधाएं देने की शुरूआत आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व ग्रीक और रोमन सभ्यताओं में हुई थी। इसके बाद इस तरह की सुविधाओं को बाकी देश की संस्कृति ने अपनाया और आज ऐसा समय आ गया है कि दुनिया के हर देश में हर बड़े से लेकर छोटे शहर में यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था है। लेकिन क्या आपने इन सभी होटलों की एक सबसे खास और कॉमन बात पर गौर किया है।

जी हाँ दुनिया का कोई भी बड़े से बड़ा होटल हो या कोई छोटे से छोटा होटल हो इन सबकी खास बात ये है कि इन सभी होटलों में सफेद बेडशीट का इस्तेमाल किया जाता है।

दरअसल सभी होटलों में सफेद बेडशीट इस्तेमाल किये जाने के कुछ कारण है जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे है-

1.  मनोवैज्ञानिक कारण-

होटलों में सफेद रंग के बेडशीट और तौलिए इस्तेमाल करने के पीछे मनोवैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल सफेद रंग देखने में काफी साफ लगता है और सफेद रंग देखकर मन को काफी सुकून मिलता है। जब होटल में कस्टमर साफ-सुथरे बिस्तर को देखता है तो उसे काफी अच्छा महसूस होता है।

सफेद बेडशीट

2.  धोना आसान होता है-

सफेद रंग के बेडशीट और चादर के इस्तेमाल का दूसरा कारण है इनको धोना काफी आसान होता है। लेकिन अगर रंगीन कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है तो धोने के बाद इनका कलर फेड हो जाता है। लेकिन सफेद कपड़ों के साथ ये दिक्कत नही होती है उनकी चमक हमेशा बरकरार रहती है।

सफेद बेडशीट

3.  शांति का प्रतिक-

सफेद रंग को शांति का प्रतिक माना जाता है। जब लोग छुट्टियों में बाहर घूमने जाते है तो शांति और सुकून की तलाश करते है और सफेद रंग देखकर उनके मन को काफी राहत महसूस होती है। शायद इसलिए ही होटलों में सफेद बेडशीट और तौलियों का इस्तेमाल किया जाता है।

सफेद बेडशीट

4.  गुणवत्ता के लिए-

सफेद रंग बाकी रंगों के मुकाबले काफी साफ-सुथरा नजर आता है। जब आप किसी होटल में जाते है तो वहां पर चमकदार बेडशीट देखकर आपको उस होटल की गुणवत्ता के बारे में पता चलता है।

सफेद बेडशीट

5.  गंदे होने पर नजर आ जाते है-

सफेद रंग होने के कारण बेडशीट और तौलियें गंदे होने पर तुरंत ही नजर आ जाते है जिससे रूम सर्विस को इन्हें धोने में आसानी होती है।

सफेद बेडशीट

 

इन कुछ कारणों की वजह से दुनिया के हर होटल में आपको सफेद बेडशीट और तौलियें देखने को मिल जायेंगे।