Categories: विशेष

हाय! मेरा ‘पडोसी दोस्त’ दगाबाज़ निकला!

शी चिनफिंग! क्या बात है! आप और आप का देश वाकई में कितना महान है!

आपका देश इतना महान है कि उसका हरामीपन शायद किसीको दीखता भी नहीं है!

आप सोचने लगे होंगे कि अब चीन ने क्या किया?

तो सुन लीजिए चीन के एक समाचार चैनल ने भारतीय नक़्शे की धज्जियां उड़ा डाली!

जी हाँ! अरुणाचल प्रदेश का 123 की.मी हिस्सा और जम्मू कश्मीर का पूर्वोत्तर का हिस्सा भारतीय नक़्शे से गायब दिखाया गया है और उन दोनों हिस्सों को चीन देश का अंश बताया गया है! जी हाँ हमारा अपना अरुणाचल प्रदेश और कश्मीर, इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्से चीन, अपने मान बैठा है! अब यह राजनैतिक खेल नहीं तो और क्या है? और इस खेल में चीन हद से ज्यादा जालसाज़ी कर रहा है!

भारत ने तो कभी दूसरे देशों को खुद का देश नहीं बताया! क्यों? क्योंकि हम सहनशील हैं! हम हमारे पड़ोसियों की तरह बिलकुल नहीं हैं! एक पडोसी कश्मीर के पीछे पड़ा है और एक पडोसी अरुणाचल प्रदेश के पीछे!

ये हमारे पडोसी दोस्त हैं?

अगर मोदीजी को यह बात पता है तो शायद उन्हें इसके बारे में कुछ ना कुछ करना चाहिए! जैसा की सभी जानते हैं कि वे फिलहाल चीन के दौरे में गए हुए हैं और उनके वहाँ मौजूद होते हुए भी चीन ने ऐसी हरकत की जिसे नज़रंदाज़ बिलकुल नहीं किया जा सकता है!

चीन को और भारत को साथ-साथ चलने की ज़रूरत है और चीन है कि ऐसी बचकानी हरकतें कर के न जाने क्या साबित करना चाहता है!

हम यही आशा करते हैं कि भारत-चीन साथ मिलकर चलें और विश्व को दिखाएं की अब पूरब के हावि होने की बारी है!

तब तक के लिए आगे-आगे देखो होता है क्या?

Durgesh Dwivedi

Share
Published by
Durgesh Dwivedi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago