आपका भाग्य

प्यार के मामले में इन 5 राशि की लड़कियों पर कर सकते हैं आंख बंद करके भरोसा !

राशियाँ जो प्यार के मामले में भरोसे के लायक – कहते हैं कि प्यार के मामले में लड़के और लड़कियों का एक-दूसरे पर भरोसा होना बेहद जरूरी है. क्योंकि जिस रिश्ते में भरोसे की डोर कमजोर हो वो रिश्ता अक्सर बीच रास्ते में ही दम तोड़ देता है.

रिलेशनशिप में कई बार लड़के धोखेबाज निकल जाते हैं तो कई बार लड़कियां अपने पार्टनर से बेवफाई करने पर उतारु हो जाती हैं. ऐसा करना कुछ लोगों की मजबूरी होती है तो कुछ लोगों की आदत.

लेकिन आप अपने पार्टनर की कुछ हरकतों से अंदाजा लगा सकते हैं कि प्यार में वो आपके साथ वफा कर रहा है या बेवफाई.

तो चलिए आज हम आपको ऐसे पांच राशियों की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर आप प्यार के मामले में आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं.

राशियाँ जो प्यार के मामले में भरोसे के लायक –

1- वृषभ राशि

12 राशियों में वृषभ राशि की लड़कियां शांत और सौम्य स्वभाव की होती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि की लड़कियां प्यार के मामले में सबसे ज्यादा भरोसेमंद होती हैं. इस राशि की लड़कियों पर आंख करके भरोसा किया जा सकता है.

हालांकि इस राशि की लड़कियां थोड़े गंभीर स्वभाव की होती हैं लेकिन एक बार जिस व्यक्ति से ये अपना दिल लगा बैठती हैं तो उनके लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देती हैं.

2- कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के स्त्री और पुरुष दोनों ही काफी भावुक मानें गए हैं. खासकर इस राशि की लड़कियां किसी को धोखा नहीं देती हैं. इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर से बेहद प्यार करती हैं और उसकी सभी इच्छाओं का ख्याल रखती हैं.

3- कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के लोग ज्यादा समझदार होते हैं. खासकर इस राशि की लड़कियां अपने रिश्ते को बहुत प्यार और समझदारी के साथ निभाती हैं. इस राशि की लड़कियां अपने साथी को कभी धोखा नहीं देती हैं लेकिन अगर इन्हें प्यार में किसी से धोखा मिलता है तो फिर उस दर्द को बर्दाश्त भी नहीं कर पाती हैं.

4- वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि वो प्यार में काफी इमोशनल और रोमांटिक होती हैं. इसके साथ ही इस राशि की लड़कियां अपने रिश्ते की हर जरूरत को भी अच्छी तरह से समझती हैं. ये जिससे प्यार करती हैं उन्हें अपनी जिंदगी से नहीं निकाल पाती हैं.

5- मकर राशि

अगर आपकी प्रेमिका मकर राशि से ताल्लुक रखती हैं तो समझ लीजिए कि आप बहुत भाग्यशाली हैं. इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को कभी तकलीफ देने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं. इनके लिए इनका पार्टनर ही सर्व प्रथम होता है और इन पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है.

ये है राशियाँ जो प्यार के मामले में भरोसे के लायक है – इन पांच राशियों की लड़कियां अपने प्यार और पार्टनर के प्रति वफादार होती हैं. अगर आपकी प्रेमिका भी इन्हीं राशियों में शामिल है तो फिर आप उनपर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं.

Anita Ram

Share
Published by
Anita Ram

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago