आपका भाग्य

हर राशि के होते है दो पहलू, आइए जानें उनकी नेगेटिव साइड

राशियों की नेगेटिव साइड – हर एक व्‍यक्‍ति में नेगेटिव और पॉजीटिव क्‍वालिटी होती है।

सभी जानते हैं कि हमारे स्‍वभाव पर राशि का प्रभाव भी होता है और हर राशि का एक विपरीत पक्ष भी होता है। आज हम आपको राशियों की नेगेटिव साइड के बारे में बताने जा रहे हैं।

राशियों की नेगेटिव साइड –

मेष राशि

ये लोग बहुत ज्‍यादा मूडी, चिढ़ने वाले और गुस्‍सैल होते हैं। इन्‍हें सब कुछ अपने मनमुताबिक चाहिए। दूसरों की बात सुनना इन्‍हें अच्‍छा नहीं लगता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जिद्दी और कठोर होते हैं। ये रिश्‍तों में अधिकार जताने वाले होते हैं।

मिथुन राशि

ये आसानी से बेचैन हो जाते हैं और आवेग में आकर निर्णय लेते हैं। तनाव और चिंता में इनका एक अलग ही रूप सामने आता है।

कर्क राशि

इस राशि वाले बहुत ज्‍यादा संवेदनशील होते हैं और ये बहुत जल्‍दी चिंता करने लगते हैं। इसलिए ये अधिकतर तनाव और मानसिक परेशानियों से ग्रस्‍त रहते हैं। इन्‍हें खुद पर घमंड होता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग खुद में ही खोए रहते हैं। ये अहंकारी और ड्रामेबाज़ होते हैं। दूसरों के साथ इनका तालमेल अच्‍छा नहीं रहता है। ये सतही और अल्‍पज्ञता से व्‍यवहार करते हैं।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि वाले हर चीज़ का विश्‍लेषण करने लगते हैं और इनके लिए जीवन बहुत गंभीर होता है। ये एक तारतमय से नहीं चलते हैं। संतुलन में चलने के लिए इन्‍हें पहले से ही प्‍लान बनाना पड़ता है।

तुला राशि

ये लोग अकसर दुविधा में रहते हैं। अपने अंदर चल रहे संशय को मिटाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

ये लोग चीज़ों को अपने पक्ष में करने के लिए उत्‍सुक रहते हैं। इन्‍हें धोखा और चुनौती पसंद नहीं है। गुस्‍सा करने की बजाय से मन में बदला लेने की ठान लेते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोग काम पर ज्‍यादा ध्‍यान नहीं देते हैं और इन्‍हें गुस्‍सा भी बहुत आता है। लक्ष्‍य के बिना ये बेचैन और बोर हो जाते हैं।

मकर राशि

इस राशि वाले व्‍यक्‍ति अडियल और घमंडी होते हैं। ये दूसरों के विचारों को सुनना पसंद नहीं करते हैं। ये बहुत जल्‍दी नाराज़ होते हैं।

कुंभ राशि

ये लोग खोए रहते हैं। अगर ये अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं करते हैं तो इनके लिए अपने रिश्‍ते निभाना मुश्किल हो जाता है।

मीन राशि

मीन राशि वाले सच्‍चाई का सामना करने से डरते हैं। इन्‍हें अकेलापन पसंद होता है।

ये है राशियों की नेगेटिव साइड – इसमें कोई बड़ी बात नहीं है आपमें भी कोई बुराई है क्‍योंकि हर इंसान में कुछ बुराईयां होती हैं तो कुछ अच्‍छी बातें भी होती हैं। कोई भी परफैक्‍ट नहीं है और ना ही हो सकता है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago