ENG | HINDI

WWE में धमाल मचाने आ रही है पहली भारतीय महिला रेसलर!

WWE में पहली भारतीय महिला रेसलर

WWE में पहली भारतीय महिला रेसलर – WWE  की दीवानगी पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी जबरदस्त है।

भारत में WWE के लाखों-करोड़ों फैन हर रोज टेलीविज़न पर टकटकी लगायें रहते है और अपने फवरेट रेसलर को चीयर करते हुए नज़र आते है। वैसे आपको बता दें कि WWE भारत का भी एक खास रिश्ता रहा है। वैसे तो भारत के कई मेल रेसलर ने WWE रिंग में जाकर पहलवानों को धुल चटाई है, लेकिन द ग्रेट खली इन सबमें अलग है। खली WWE में भारत का नाम एक अलग ही लेवल पर लेकर गए है।

लेकिन अगर बात महिला रेसलर की करें तो आजतक कोई भी भारतीय महिला रेसलर WWE रिंग में अपना जलवा नहीं दिखा सकी है। लेकिन अब WWE रिंग से अच्छी खबर आ रही है, जी हाँ अब WWE में पहली भारतीय महिला रेसलर रिंग में पदार्पण करने जा रही है।

लेडी खली के नाम से मशहूर बागपत की रहने वाली कविता दलाल जल्द ही WWE में पहली भारतीय महिला रेसलर रिंग में दूसरी महिला रेसलर को धुल चटाते हुए नज़र आने वाली है।

WWE में पहली भारतीय महिला रेसलर

आपको बता दें कि पिछले दिनों कविता ने CWE में उतरकर अपनी पहली ही फाइट में नेशनल रेसलर बुलबुल को रिंग में चित करके सुर्खियाँ बटौरी थी। इस फाइट में सबसे दिलचस्प बात ये रही थी कि कविता ने भारतीय लिबास सलवार-कुर्ता ही पहन रखा था। लेकिन फिर भी उन्होंने नेशनल चैंपियन बुलबुल को चित करके सनसनी मचा दी थी।

CWE में अपने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत कविता अब WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही है। ये प्रतियोगिता 25 से 29 अप्रैल को दुबई में होने जा रही है। यूपी के बागपत जनपद की बहु कविता दलाल उर्फ़ हार्ड केडी विदेशी पहलवानों को हराकर प्रोफेशनल कुश्ती में नया इतिहास रचने जा रही है।

दुबई में होने वाले WWE चैंपियनशिप में लेडी खली का करीब 18 महिला पहलवानों से मुकाबला होने वाला है। कविता को 25 अप्रैल को नॉक आउट फाइट  में उतरना है जिसके लिए उनकी प्रैक्टिस जोरों पर चल रही है। फिलहाल कविता WWE पहलवान खली की जालंधर की एकेडेमी में जमकर पसीना बहा रही है।

WWE में पहली भारतीय महिला रेसलर बनकर कविता ने एक नया इतिहास रचकर इस भारत की लाखों-करोड़ों महिलाओं को प्रेरित किया है। हम भी चाहेंगे कि कविता अपने सभी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करके भारत का नाम और भी आगे ले जाए।