ENG | HINDI

दुनिया के सबसे गंदे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को जानकर चकरा जाएगा आपका सिर

सबसे गंदे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

सबसे गंदे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड – आप सभी ने गिनीज़ वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकार्ड्स का तो नाम सुना ही होगा, अगर नहीं सुना तो आपको बता दें कि इस किताब में दुनिया के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का ब्यौरा रखा जाता है जैसे कि किसने रिकॉर्ड बनाया और किसने किसका रिकॉर्ड तोड़ा।

हर कोई खुद को नम्बर 1 साबित करना चाहता है और इसी जद्दोजहद में हम ना जानें क्या कुछ नहीं कर जाते। आजकल लोगों में रिकॉर्ड बनाकर फेमस होने की अलग ही सनक है।

तो आइए आपको बताते है सबसे गंदे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड के बारे में –  लोगों से मिलवाते हैं जो रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में ना जाने किस हद तक चले जाते हैं।

सबसे गंदे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड –

1 – विशाल ब्रेस्ट

यह वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 57 वर्षीय एनी हॉकिंस के नाम है। यह महिला अटलांटा की रहने वाली हैं गिनीज़ बुक की मानें तो एनी के ब्रेस्ट दुनिया में सबसे बडे हैं जिनका कुल वजन 50 किलो है।

2 – खिचावदार चमडी

दरअसल, यह रिकॉर्ड होल्डर चमड़ी की बीमारी से पीडितव्‍यक्‍ति के नाम है। इंग्लैंड के रहने वाले गेरी टर्नर के नाम है दुनिया की सबसे ज्यादा लम्बी खींचने वाली खाल का रिकॉर्ड।

3 – अजीबो-गरीब भोजन

माइकल लोटिटो नाम का यह व्यक्ति लोहे से लेकर कांच तक कुछ भी खा सकता है।

4 – जानवरों जैसे नाखून

नेवाडा में रहने वाली क्रिस्टीन गॉल्टन के नाखूनों की लम्बाई 12 फुट है, इन्होनें अपने इन नाखूनों को पिछले 28 वर्षों से नही काटा है जिसके कारण इनके नाम पर दुनिया के सबसे लम्बे नाखूनों का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है। 

5 – चेहरे पर घने बाल –

मेक्सिको के रहने वाले इस परिवार को एक अद्भुत बीमारी का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें परिवार के हर सदस्ये का पूरा शरीर बालों से ढका हुआ है। 

तो दोस्तो ये थे दुनिया के सबसे गंदे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड होल्डर्स जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज है। अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो लाइक, कमेंट व शेयर करना न भूलें।