समाचार

महिलाओं के लिए नर्क से कम नहीं है ये तीन देश

महिलाओं के लिए नर्क है ये देश – भारत में भले ही महिलाओं पर अत्‍याचार बढ़ रहे हों लेकिन फिर भी इस देश में महिलाएं कुछ देशों के मुकाबले ज्‍यादा सुरक्षित हैं। आपको शायद यकीन नहीं होगा कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर महिलाएं नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर हैं। इन देशों में महिलाओं पर खूब अत्‍याचार किए जाते हैं और वहां पर उनके हक के लिए कोई कानून भी नहीं है।

आज हम आपको उन्‍हीं देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं के लिए नर्क है – जहां पर महिलाओं का जीवन नर्क जैसा है और उनको कई तरह की यातनाएं दी जाती हैं।

देश जो महिलाओं के लिए नर्क है –

पाकिस्‍तान

पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुका पाकिस्‍तान खुद अपने यहां की महिलाओं के लिए भी नर्क से कम नहीं है। हाल ही में महिला, शांति और सुरक्षा सूचकांक की जारी रैंकिंग के अनुसार पाक महिलाओं के लिए रहने के लिए सबसे खराब देश है। पाक में दुनिया के मुकबाले महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्‍यादा भेदभाव किया जाता है। साथ ही यहां पर महिलाओं को वित्तीय भागीदारी का भी अधिकार नहीं है। पाक में महिलाएं बस पांच साल तक पढ़ सकती हैं।

इराक

महिलाओं के मामले में शायद इराक आतंकी देश पाक से भी आगे है। यहां पर महिलाओं को कोड़े मारे जाते हैं। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि इराक में 19 फीसदी महिलाएं मानसिक परेशानियों से जूझ रही हैं। हालांकि, इस देश में अमीर घरानों की महिलाओं का लाइफस्‍टाइल बिलकुल अलग है। इस देश में जहां पिछड़े तबके की महिलाओं को धार्मिक और सांप्रदायिक मामलों की वजह से संघर्ष करना पड़ता है वहीं अमीर घरों की बेटियां महंगी गाडियों में घूमने से लेकर अपना हर शौक पूरा करती हैं।

सीरिया

सीरिया में कैसे हालात चल रहे हैं, इससे तो पूरी दुनिया वाकिफ है। यहां पर महिलाओं और बच्चियों को दिन-दहाड़े स्‍कूल और दफ्तरों से उठा लिया जाता है और फिर उन्‍हें सेक्‍स गुलाम बना दिया जाता है। छोटी-दोटी बच्चियों तक से एक दिन में ना जाने कितने ही आतंकी रेप करते हैं। अगर ये विरोध करती हैं तो इन्‍हें बुरी तरह पीटा जाता है या जला दिया जाता है। सीरिया में सरेआम महिलाओं को बेचा तक जाता है। कुछ फिल्‍मों में सीरिया की सच्‍चाई को दिखाया गया है। इस देश में कोई महिला खुलकर सांस तक नहीं ले सकती है। अब लगता है कि सीरिया पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।

इन 3 देशों के अलावा यमन, अफ्रीकी गणराज्‍य, कांगो और माली आदि भी महिलाओं के लिए नर्क के समान हैं। अगर आप इन देशों की महिलाओं की दास्‍तां सुनेंगी तो आपको अहसास होगा कि भारत जैसे देश में महिलाओं के अधिकारों का कितना ध्‍यान रखा जाता है। यहां पर तो आए दिन महिला सशक्‍तिकरण की बाम कही जाती है और उसके लिए नए-नए कानून बनाए जाते हैं।

महिलाओं के लिए नर्क है ये देश – हालांकि, देश में बढ़ते रेप के मामलों की वजह से भारत भी कुछ हद तक महिलाओं के लिए असुरक्षित हो गया है लेकिन अगर सुप्रीम कोर्ट रेप के लिए फांसी की सज़ा मुकर्रर कर दे तो शायद इस अपराध में भी कमी आएगी और भारत पूरी तरह से महिलाओं के लिए सुरक्षित बन पाएगा।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago