विदेश

क्या आप जानते हैं दुनिया में कितने देश है ?

दुनिया के देश – स्कूल के दिनों में शायद आपने अपनी बुक में पूरी दुनिया का नक्शा देखा होगा और दूसरे देशों से जुड़ी बातें पढ़ी होगीं, ग्लोब में भी कई देशों को ढूंढा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि पूरी दुनिया में कितने देश और महाद्वीप है.

चलिए हम आपको बताते हैं दुनिया के देश.

वैसे तो पूरी दुनिया में करीब 240 देश है, लेकिन यूनाइटेड स्टेट्स द्वारा प्रदान की गई मान्यता के अनुसार फिलहाल 196 देश हैं. इनमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं. इसमें ताइवान, फिलिस्तीन और वेटिकन सिटी को शामिल नहीं किया गया है.

चलिए अब आपको बताते हैं दुनिया के देश और विश्व के महाद्वीपों के बारे में और कौन सा देश किस महाद्वीप में आता है. पूरे विश्व में 7 महाद्वीप हैं.

दुनिया के देश –

1. एशिया

ये दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है. पूरी दुनिया का ये एक तिहाई है. जनसंख्या के मामले में भी यह नंबर वन पर है. क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश चीन है और सबसे छोटा देश मालदीव.

इस महाद्वीप में भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, श्रीलंका, सऊदी अरब, ईरान, इराक, मलेशिया, फिलीपींस जैसे 50 देश शामिल हैं. ताइवान और हांगकांग जैसे देश चीन के कब्जे में है.

2. अफ्रीका

ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है और यह सोने और हीरे के उत्पादन लिए जाना जाता है. इसका एक तिहाई हिस्सा रेगिस्तान है. सबसे खास बात यह है कि सबसे पहले इसी महाद्वीप पर मानव का जन्म और विकास हुआ. यह दुनिया का सबसे गर्म महाद्वीप भी है. इसमें मिश्र, मोरक्को, सूडान, मॉरीशस, लीबिया, सोमालिया, कांगो और नाइजीरिया जैसे 54 देश है. सूडान इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है जबकि सेशेल्स सबसे छोटा देश है.

3उत्तरी अमेरीका

यहां सराकरी मान्यता प्राप्त आज़ाद देशों की संख्या 23 है. जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, ग्रीनलैंड, क्यूबा आदि शामिल हैं. ये महाद्वीप पूरी दुनिया के 16 प्रतिशत हिस्से पर स्थित है.

4. दक्षिण अमेरिका

यह चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है. यहां अर्जेंटीना, ब्राजील. चिली कोलंबिया और वेनेजुएला जैसे 15 देश मौजूद हैं. जिसमें से 12 देस स्वतंत्र हैं. क्षेत्रफल के हिसाब के इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील और सबसे छोटा देश फॉकलैंड है. इस महाद्वीप का ज़्यादातर हिस्सा घना जंगल है.

5. अंटार्कटिका

इस महाद्वीप के 99 प्रतिशत हिस्से पर सालभर बर्फ जमी रहती है. दुनिया का सबसे ठंडा महाद्वीप होने के साथ ही ये विश्व का सबसे शुष्क स्थान भी है. यहां की कोई स्थायी जनसंख्या नहीं है. यहां एक न्यूक्लियर पावर स्टेशन स्थित है.

6. यूरोप

आपने भी कई बार यूरोप जाने के बारे में सोचा होगा या फिल्मों में वहां की खूबसूरत जगहें तो देखी ही होगी. यूरोप एक समृद्ध और खूबसूरत महाद्वीप है. यहां जनसंख्या के साथ ही पर्याप्त संसाधन भी मौजदू हैं. नार्वे, इटली, फ्रांस, नीदरलैंड, स्वीटज़रलैंड, जर्मनी, लंदन जैसे खूबसूरत देश इसी महाद्वीप में हैं. इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है और सबसे छोटा वेटिकन सिटी.

7. ऑस्ट्रेलिया

ये दुनिया का सबसे छोटा और खूबसूरत महाद्वीप है. यहां पेड़-पौधे और जानवर तो बहुत है, मगर पानी की कमी है. खासबात ये है कि ऑस्ट्रेलिया एक मात्र ऐसा महाद्वीप है जिसे देश भी माना जाता है.

ये है दुनिया के देश – उम्मीद है इस जानकारी के बाद आपकी जनरल नॉलेज अपग्रेड हो गई होगी.

Kanchan Singh

Share
Published by
Kanchan Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago