मज़ेदार

इस आदमी ने अपने घर के पीछे बसा रखी है पूरी दुनिया

दुनिया का नक्‍शा – दुनिया में ना जाने क्‍या-क्‍या चलता रहता है और आप अपनी ही दुनिया में खोए रहते है।

हर रोज़ किसी ना किसी के कुछ नया कारनामा करने की खबरें आती रहती हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ ऐसी ही खबर लाए हैं जिसे जानकर आप चौंक जाएंगें और आप खुद से ही पूछेंगें कि क्‍या सच में ऐसा हो सकता है।

आज हम आपको एक ऐसे शख्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने घर के पीछे स्थि‍त झील में पूरी दुनिया का नक्‍शा बना रखा है। हैरान हो गए ना, जी हां, ये खबर बिलकुल सच है।

डेनमार्क का सोरेन पोल्‍सन नामक किसान साल 1943 में अपने घर के पीछे कुछ काम कर रहा था तभी उसकी नज़र एक पत्‍थर पर पड़ी जो उत्तरी यूरोप  के एक महाद्वीप जुटलैंड के नक्‍शे जैसा दिख रहा था। उस पत्‍थर को देखते ही सोरेन के दिमाग में ख्‍याल आया कि क्‍यों ना यहां एक दुनिया का नक्‍शा बनाया जाए। बस, इसके बाद से ही उन्‍होंने इस सपने की शुरुआत कर दी।

सोरेन के घर के पास एक झील थी जो सर्दी के मौसम में जमी रहती थी। उन्‍होंने पत्‍थरों को तराश कर जमी हुई झील पर सरकाते हुए दुनिया के नक्‍शा का निर्माण शुरु किया। गर्मियां आईं तो पत्‍थर जहां के तहां सेट हो गए। बीच-बीच में उन्‍होंने मिट्टी और घास का इस्‍तेमाल करके अलग—अलग देशों के नक्‍शे बनाए।

उनका ये दुनिया का नक्‍शा करीब 4000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और बाकायदा नपा तुला है। इस नक्‍शे में हर 11 ईंच दूरी का मतलब है 69 मील। झील का पानी समुद्र को प्रदर्शित करता है और पत्‍थर, मिट्टी और घास से देश बने हुए हैं। हालांकि सोरेन के नक्‍शे में अंटार्कटिका मौजूद नहीं है।

सोरेन ने ये दुनिया का नक्‍शा सिर्फ अपने शौक से लिए बनाया था। इसकी शुरुआत 1994 में की थी और 1969 में ये बनकर तैयार हो गया गया था लेकिन आज उनका ये नक्‍शा पर्यटकों के बीच फेमस हो गया है और हर साल हज़ाारों लोग इसे देखने के लिए डेनमार्क आते हैं।

देखा आपने आप अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं और लोग ना जाने क्‍या-क्‍या कर लेते हैं। वैसे जानकर तो हैरान तो हुई ही होगी कि भला कोई इंसान इतना बड़ा कारनामा कैसे कर सकता है।

इस इंसान की शिद्दत और क्रिएटिविटी को देखकर यहां आने वाले पर्यटक भी हैरान रह जाते हैं। आप भी कभी डेनमार्क गए तो इस अजूबे को जरूर देखकर आएं। शायद इससे आपको भी कुछ अलग करने की प्रेरणा मिले।

ये है दुनिया का नक्‍शा – सोरेन का ये आइडिया और उनकी क्रिएटिविटी वाकई तारीफ के काबिल है और आपको भी उनके इस कारनामे को देखकर अचंभा तो जरूर ही हुआ होगा। आप भी चाहें तो सोरेन की तरह ऐसा कुछ अनोखा और अजूबा कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक यूनीक आइडिए की जरूरत है लेकिन हां इसमें मेहनत भी जरूर लगेगी तभी आपको सफलता मिल पाएगी। अगर आप भी फेमस होना चाहते हैं तो सोरेन की तरह कुछ अनोखा करने की सोचें और उसे पूरा करें, हो सकता है कि आप भी सोरेन की तरह फेमस हो जाएं और हर जगह आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ हो।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago