ENG | HINDI

इस उम्र में सबसे ज्यादा रोमांटिक होती हैं महिलाएं !

उम्र जब महिलाएं रोमांटिक होती है

उम्र जब महिलाएं रोमांटिक होती है – उम्र बदलने के साथ पुरुषों से ज्‍यादा बदलाव महिलाओं में देखा जाता है।

उम्र के अगले पड़ाव पर पहुंचने पर महिलाओं की पसंद, मूड और स्‍वभाव में भी बदलाव आता रहता है। रोमांस के मामले में महिलाएं खुलकर बात नहीं कर पाती हैं इसलिए ये पता कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है कि वो कब रोमांटिक फील कर रही हैं।

आज हम आपको बताएँगे वो उम्र जब महिलाएं रोमांटिक होती है ।

उम्र जब महिलाएं रोमांटिक होती है –

इस उम्र में होती हैं सबसे ज्‍यादा रोमांटिक

हाल ही में विदेश में एक शोध किया गया था जिसमें पता चला है कि महिलाएं 30 से 35 साल की उम्र में संबंध बनाना सबसे ज्‍यादा पसंद करती हैं। इस दौरान उनका शारीरिक सुख की आदत हो जाती है और जिसे पूरा करने के लिए वो अपने पति या ब्‍वॉयफ्रेंड से लगातार ऐसा करने के लिए कहती हैं।

ये है शादी की सही उम्र

अब बात करते हैं शादी की सही उम्र की। रिसर्च की मानें तो महिलाओं की शादी की सही उम्र 30 से 35 साल होती है। माना जाता है कि लड़कियों में इस समय संबंध बनाने की इच्‍छा ज्‍यादा होती है। इसलिए इस उम्र में शादी करने से वैवाहिक सुख ज्‍यादा मिल पाता है।

इमोशनल होने की उम्र

25 की उम्र में लड़कियां अपने ऊपर ज्‍यादा ध्‍यान देती हैं। इस समय वो अपनी खूबसूरती और लुक्‍स को लेकर पहले से ज्‍यादा कॉ‍न्‍शियस हो जाती हैं और हमेशा स्‍टाइलिश दिखना चाहती हैं। वहीं 27 की उम्र तक आते-आते उनमें शादी कर सैटल होने की भावना ज्‍यादा हिलोरे खाने लगती है। ये उम्र का वो पड़ाव होता है जब हर लड़की अपने लिए एक परफैक्‍ट लाइफ पार्टनर की कल्‍पना करने लगती है।

अगर इस उम्र में शादी हो जाए तो बायोलॉजिकली और इमोशनली सबसे ठीक रहता है। जी हां, आज हमारे देश की अधिकतर जेनरेशन 25 से 30 साल के बीच की है और इस उम्र में लगभग सभी शादी करके सैटल करने का प्‍लान करते हैं लेकिन देखा जाए तो बहुत ही कम लोगों की ये प्‍लानिंग सफल हो पाती है।

रिसर्च की भी मानें तो महिलाओं की शादी की उम्र 25 से 30 के बीच सबसे ठीक रहती है। ये समय उनके लिए बहुत सही होता है जब वो किसी के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। अगर आपकी शादी 27 से 30 की उम्र में हो गई है तो जाहिर सी बात है कि आप 35 की उम्र से पहले मां भी बन जाएंगीं।

इस बात के आधार पर मां बनने के बाद और 25 से 35 की उम्र के बीच महिलाएं सबसे ज्‍यादा इमोशनल रहती हैं। इसके अलावा उम्र के इस पड़ाव के बीच में उन्‍हें बहुत कुछ करना भी पड़ता है और सहना भी। यही वो दौर होता है जब महिलाओं को अपने करियर में सैटल होकर शादी करनी होती है और अपने परिवार को आगे बढ़ाने की जिम्‍मेदारी लेती हैं।

ये है वो उम्र जब महिलाएं रोमांटिक होती है – अब तो आप जान गए ना कि महिलाओं के लिए उम्र का हर पड़ाव कितना खास और नया होता है। रोमांस के मामले में महिलाएं खुलकर बात नहीं कर पाती हैं इसलिए ये पता कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है कि वो कब रोमांटिक फील कर रही हैं लेकिन इस लेख को पढ़ने के बाद तो आपको समझ आ ही गया होगा।