Categories: विशेष

हर युद्ध की वजह होती हैं स्त्रियाँ? महाभारत युद्ध का कारण थी यह 5 मोहक-आकर्षक ‘सुंदरियां’

यह एक बात तो सत्य है कि अधिकतर युद्ध का कारण कहीं न कहीं स्त्रियाँ ही होती हैं.

यह बात सालों से यूँ ही चलती हुई आ रही है. हम अगर यह बात बोल रहे हैं तो इसका अर्थ यह नहीं है कि हम महिलाओं को नीचा दिखा रहे हैं या यह सिद्ध कर रहे हैं कि औरतें युद्ध की वजह बनती हैं.

किन्तु इतिहास के अन्दर हम कई बड़ी लड़ाईयां देखते हैं तो यह साफ़ नजर आता है कि इस युद्ध की वजह महिलायें रही थी. भारत के इतिहास का एक काला अध्याय जिसे हम महाभारत कहते हैं इसकी वजह भी स्त्रियाँ ही नजर आती हैं.

बेशक स्त्रियों का इस्तेमाल तो पुरूषों ने ही किया था किन्तु युद्ध की वजहों में यह औरतें दिखती हैं.

आइये देखते हैं कि महाभारत युद्ध के पीछे किन-किन स्त्रियों का हाथ बताया जा सकता है

1.   द्रोपदी

सबसे पहला नाम यहाँ पर पांडवों की पत्नी द्रोपदी का आता है. द्रोपदी का बेशक यहाँ पहले जुए में प्रयोग कर बड़ी गलती की गयी थी लेकिन बाद में जिस तरह का द्रोपदी का बर्ताव रहा वह युद्ध की वजह बना था. आप इस बात के लिए महाभारत को देख सकते हैं या पढ़ सकते हैं. वैसे बोला जाता है कि द्रोपदी इस युद्ध की सबसे बड़ी वजह रही है.

2.   गांधारी

कौरवों की माता गांधारी आँखों पर पट्टी लगा कर बेशक रहती थी किन्तु सत्य यह है कि वह अपने पुत्र प्रेम की वजह से मन की आँखों से भी अंधी ही थी. युद्ध को रोकने के लिए इनका कोई भी प्रयास नहीं हुआ जो बाद में पुत्रों की मौत की वजह भी बन गया.

3.   कुंती

पांडवों की माता का व्यवहार वैसे औरों की तुलना में कम युद्ध की वजह बना था लेकिन कई बार कुंती ने ही पुत्रों को युद्ध के लिए बोला था. जबकि कुंती का प्रारंभ से ही यह दिल था कि इसके बच्चों को भी राज्य का कुछ हिस्सा जरुर मिले तो यह इच्छा बाद में युद्ध की वजह बनी थी.

4.   सत्यवती

राजा शांतनु अगर सत्यवती को नहीं चाहते तो कुरू वंश का इतिहास कुछ और ही होता. यहाँ पर यह भी बोला जा सकता है कि महाभारत युद्ध की शुरूआती लड़ाई की वजह सत्यवती को माना जा सकता है. अगर सत्यवती की एंट्री नहीं होती तो भीष्म राजा बन सकते थे.

5.   सुभद्रा

अर्जुन की पत्नी बनने से पहले सुभद्रा का विवाह कौरव वंश से होने वाला था लेकिन बाद में कृष्ण ने सुभद्रा का अपहरण अर्जुन के हाथों कराया था. कौरव इस वजह से भी अर्जुन से जलने लगे थे.

तो अब आप इन नामों को पढ़कर बोल सकते हो कि महाभारत के युद्ध में जितना हाथ पुरुषों का नहीं था, उससे ज्यादा हाथ स्त्रियों का था.

Chandra Kant S

Share
Published by
Chandra Kant S

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago