ENG | HINDI

लड़कियों को परिपक्व मर्द चाहिएँ और लड़कों को परिपक्व महिलाएँ! क्यों?

older-man-younger-woman

प्यार में उम्र का कोई बंधन नहीं होता|

लेकिन जब समाज में लड़कियों को अपने से बड़ी उम्र के मर्द या लड़कों को अपनी से बड़ी उम्र की औरतें पसंद आने लगें तो इस बदलाव के बारे में एक विचार-विमर्श तो बनता है|

आखिर कारण क्या हैं?

आईये पहले देखें की लड़कियों की ऐसी सोच क्यों हो रही है!

आमतौर पर लड़कियों की सोच अपनी उम्र से ज़्यादा मैच्योर हो जाती है और इसीलिए उन्हें हमउम्र लड़के बचकाने से लगते हैं|

एक ठहराव, एक सुलझी हुई सोच सिर्फ एक बड़ी उम्र का आदमी ही उन्हें दे सकता है और बस इसीलिए लड़कियाँ ऐसे आदमियों पर लट्टू हो जाती हैं|

दूसरा बड़ा कारण है कि एक बड़ी उम्र का आदमी अपने जीवन में सफल होता है और लड़की को हर वो सुख-सुविधा आसानी से प्रदान कर सकता है जिसका सपना एक लड़की देखते हुए बड़ी होती है|

तीसरा महत्वपूर्ण कारण है कि हर लड़की सबसे ज़्यादा प्यार अपने पिता से करती है और उन्हीं के जैसी ख़ूबियां अपने जीवन-साथी में भी ढूंढ़ती है| ज़्यादातर तो हमउम्र या उम्र के मामूली फर्क के लड़कों में यह गुण मिल जाते हैं पर कुछ लड़कियों को वैसा स्नेह और ख्याल रखने वाला इंसान एक बड़ी उम्र का आदमी ही दे पाता है!

Rupert Murdock and Wendi Deng

Rupert Murdock and Wendi Deng

यह तो हुई लड़कियों की बात मगर लड़कों के बारे में देखा जाए तो कारण कुछकुछ मिलतेजुलते ही मिलेंगे|

लड़कों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाएँ ख़ास तौर पर इसलिए आकर्षित करती हैं क्योंकि वो सुलझी हुई होती हैं| न सिर्फ उनके साथ लड़कों को बात-चीत करने में आनंद आता है, बल्कि सेक्स में भी उन्हें एक अनुभवी पार्टनर मिल जाता है|

इसके अलावा लड़कों को इस बात की फ़िक्र नहीं करनी पड़ती की प्यार-शादी के बाद उनके सर पर ज़िम्मेदारियों का बोझ दाल दिया जाएगा|

उन्हें लगता है कि घर चलाने में उन्हें बराबरी का साथी मिल रहा है, न कि एक बोझ!

एक ऐसी पार्टनर जो ख्याल रखे, समझदार हो और बैडरूम में बराबर की खिलाडी हो, लड़कों के लिए यह एकदम से आकर्षित करने वाले पहलू हैं|

Ashton Kutcher and Demi Moore

Ashton Kutcher and Demi Moore

यह ज़रूरी नहीं है की प्यार किस से हुआ, कब हुआ, कैसे हुआ| ज़रूरी है कि प्यार हुआ और सच्चा प्यार हुआ| बाक़ी तो दो दिलों का बंधन है, यह जात-पात, रुपये-पैसे और उम्र बहुत से ऊपर है!