Categories: बॉलीवुड

सलमान खान को बिग बॉस का होस्ट बनने में कोई शर्म नहीं है! रणवीर सिंह को है!

हाँ तो दोस्तों यह बताईये की बड़ा स्टार कौन है: सलमान खान या रणवीर सिंह?

सही जवाब बताना पड़ेगा या..?

वैसे जिन्होंने भी सही जवाब दिया, यानि कि सलमान का नाम लिया, उन्हें मिलता है सलमान की अगली फिल्म में मज़े लेना का पूरा अधिकार!

चलिए वापस काम की बात पर आते हैं|

तो सलमान जैसे सुपरस्टार को, जिसकी हर एक फिल्म कई सौ करोड़ का व्यापार करती है, टीवी पर काम करने में कोई आपत्ति नहीं है| उसे नहीं लगता है कि टीवी पर आने से उसकी शान कम हो जायेगी या लोगों में उसका मोल कुछ कम हो जाएगा लेकिन रणवीर सिंह की तो बात ही निराली है! यह हुज़ूर अभी कुछ सेकंड पहले ही फिल्म इंडस्ट्री में दाख़िल हुए हैं और मानते हैं कि टीवी पर काम करना शायद उनकी राजसी शान में बट्टा लगाने जैसी बात होगी! यही सोच के उन्होंने बिग बॉस के अगले सीज़न को होस्ट करने से मना कर दिया है| सलमान की डेट्स की तकलीफों को मद्देनज़र रखते हुए चैनल ने रणवीर से बात की क्योंकि उन्हें लगा कि रणवीर की छिछोरापंती दर्शकों को पसंद आएगी|

लेकिन हाय रे चैनल की फूटी किस्मत, दिग्गज सुपरस्टार रणवीर जी सिंह जी महाराज ने उनकी दरख़्वास्त को दुलत्ती मार सारे सपनों पर पानी फेर दिया!

चलिए ज़रा देखें कि आख़िर कितने बड़े स्टार हैं रणवीर सिंह! चंद फिल्में की हैं, जो सब की सब हिट नहीं हुईं!

ख़बरों में बने रहते हैं अपने अजग-गजब बयानों और हरक़तों के द्वारा| एक्टिंग की पाठशाला में अभी किंडरगार्टन में हैं पर बातें यूँ मानो उनसे बड़ा कोई सुपरस्टार नहीं| उधर बिग बॉस हिंदुस्तान का सबसे बड़ा, सबसे कामयाब रियलिटी शो है| लोग उस शो के साथ जुड़ने के लिए मरे जाते हैं! सलमान इस शो की वजह से अपने फैंस के और करीब आ गए जिसका असर उनकी फिल्मों की कमाई पर साफ़ नज़र आता है| लेकिन शायद रणवीर इन सभी बातों से ऊपर हैं और कुछ अपना ही हिसाब-किताब चला रहे हैं|

माना की सलमान की जगह कोई नहीं ले सकता पर यह कह कर मना कर देना की अभी उनका करियर नया है, इतने जल्दी टीवी नहीं करूँगा, यह टीवी जैसे लोकप्रिय माध्यम को नीचा दिखाने जैसा नहीं है?

मतलब की टीवी पर जो भी फ़िल्मी कलाकार आता है, वो फ्लॉप होने के बाद आता है?

मतलब सलमान, शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन सभी फ्लॉप लोग हैं?

वाह रणवीर भैया, क्या कहने आपके दबंगपन के! पर पहले दबंग बन के तो दिखाईये, फिर दिखाईयेगा दबंगगिरी!

फ़िलहाल यही उम्मीद है कि सलमान की डेट्स की समस्या सुलझ जाए, ताकि हमारा मनोरंजन देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार ही करे|

बरसाती मेंढकों को दूर ही रखा जाए तो बेहतर है!

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago