जीवन शैली

अब इन वजहों से सिंगल ही रहना चाहती हैं लडकियाँ !

लडकियाँ जो सिंगल रहना चाहती है – कहते हैं कि लाइफ पार्टनर के बिना जीना बहुत मुश्किल होता है और पहाड़ जैसी जिंदगी मुश्किल हो जाती है लेकिन अब शादी को लेकर लड़कियों की सोच बदल रही है।

अब लड़कियां खुद को मेल पार्टनर पर डिपेंड महसूस नहीं करती हैं।

उनका कहना है कि अब वो अपनी पूरी जिंदगी अकेले रह कर भी बिता सकती हैं।

ऐसी सोच रखने वाली लड़कियों में सुष्मिता सेन सबसे आगे हैं। सुष्मिता ने काफी कम उम्र में ही दो लड़कियों को गोद लिया था और अब तक वो अकेले ही उन्‍हें पालती आई हैं। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है। उनके जैसी सोच रखने वाली अब कई महिलाएं हैं लेकिन आप भी सोच रहे होंगें कि ऐसा क्‍या हुआ जो महिलाओं को अकेले रहना इतना पसंद आने लगा है।

तो चलिए जानते हैं उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से महिलाएं अकेले रहना ही पसंद करती हैं और उन्‍हें शादी करना मंजूर नहीं है।

लडकियाँ जो सिंगल रहना चाहती है –

सुकून मिलता है

कई लड़कियों का मानना है कि शादी में हमेशा किटकिट बनी रहती है। कुछ लड़कियों को अकेले रहना पसंद होता है और इससे उनके दिल को सुकून मिलता है। इन लड़कियों का मूल मंत्र अकेले रहकर खुशी भरी लाइफ जीना है क्‍योंकि इन्‍हें ऐसे ही सुकून मिलता है।

किसी से जुड़ना पसंद नहीं है

आपने भी वो कहावत सुनी होगी कि जुड़ना आसान है लेकिन किसी इंसान से हमेशा के लिए जुड़े रहना बहुत मुश्किल है। कुछ लड़कियों को किसी से जुड़़ना पसंद नहीं होता है और वो अकेले रहना ही चाहती हैं। ये लड़कियां किसी के साथ दिल लगाकर अपने आप को तकलीफ नहीं देना चाहती हैं क्‍योंकि ऐसे रिश्‍तों में भावनात्‍मक रूप से जुड़ना पड़ता है। बस इसी बात से वो कतराती हैं।

कमजोर महिलाएं

अकसर पुरुषों को ऐसी महिलाएं पसंद आीती हैं जो आत्‍मनिर्भर और भावनात्‍मक रूप से मजबूत हों। लड़के इस तरह की लड़कियों को ही अपना लाइफ पार्टनर बनाना पसंद करते हैं।

लोगों की परवाह नहीं

कुछ लड़कियां हमेशा मजे में रहती हैं और उन्‍हें दुनियादारी से कोई मतलब नहीं होता है। उन्‍हें फर्क नहीं पड़ता कि कोई और उनके बारे में क्‍या सोच रहा है। उन्‍हें तो बस अपनी आजादी पसंद होती है और वो रोज़ की तू-तू मै-मै से बचना चाहती हैं।

रोक-टोक पसंद नहीं

शादी के बाद लड़कियों को कई तरह की बातों पर ध्‍यान देना पड़ता है। परिवार वालों और पति के कहने पर चलना पड़ता है। अब लड़कियों को अपनी लाइफ में दूसरों की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती है और वो इस वजह से शादी के बंधन से दूर भागती हैं।

शादीशुदा जिंदगी नहीं होती आसान

शादीशुदा जिंदगी आसान नहीं होती है और गृहस्‍थ जीवन को निभाना बहुत मुश्किल काम होता है। कुछ लोग तो इससे डरकर ही शादी के लिए मना कर देते हैं तो कुछ शादी में आने वाली परेशानियों से घबरा जाते हैं। कुछ लड़कियां इसी डर की वजह से शादी के रिश्‍ते से कतराती हैं।

लडकियाँ जो सिंगल रहना चाहती है – अगर आपके मन में भी ऐसे विचार चल रहे हैं तो आपको सबसे पहले तो अपने मन से नकारात्‍मक विचारों को निकाल देना चाहिए। कोई भी रिश्‍ता बोझ तब बनता है जब आप कमजोर होती हैं। खुद को मजबूत और आत्‍मनिर्भर बनाएं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago