Categories: संबंध

लड़कियाँ ही क्यों अपना नाम बदलें शादी के बाद? लड़के क्यों नहीं?

लड़कियाँ लक्ष्मी का रूप होती हैं!

लड़कियाँ सरस्वती भी होती हैं!

लड़कियों को दुर्गा का रूप भी माना जाता है!

लेकिन एक बात बताईये, जब लक्ष्मी माँ या सरस्वती माँ या दुर्गा माँ की मूर्ती या तस्वीर अपने घर में लेके आते हैं, तो क्या उनका नाम बदल देते हैं? या उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वो अपना काम बदल दें, अपना स्वभाव बदल दें, अपने आप को हमारे घर के रीति-रिवाज़ों के अनुसार ढाल लें?

नहीं ना?

तो क्यों यह अपेक्षा हर लड़की से की जाती है कि शादी के बाद उसे अपना जीवन बदलना होगा? नए घर, नए रिश्तेदारों के अनुसार ख़ुद को ढालना होगा? अपनी इच्छाओं, सपनों को नए परिवार की अपेक्षाओं के अनुसार बदलना या शायद बिलकुल ही छोड़ देना होगा?

सब कुछ लड़की करे, लड़के सिर्फ पाओं पर पाओं चढ़ा के हुक्म चलाएँगे कि ऐसा कर लो, वैसा कर लो, मुझे यह पसंद नहीं, मेरी माँ को वो पसंद नहीं वगेरह वगेरह! क्यों भाई, लड़के क्या आसमान से टपके हैं या प्रकृति की कोई नायाब देन हैं कि सब कुछ उनकी मर्ज़ी से ही होगा?

अगर तो लड़का और उसका परिवार लड़की के अनुसार अपने आप को बदलने के लिए तैयार है, कुछ हद तक लड़की के सपनों और व्यवहार के अनुसार जीवन जीने को तैयार है, तब तो ऐसी शादी सफल समझी जाए| वरना साफ़ शब्दों में कहा जाए तो यह लड़कियों का शोषण ही है! बुरी लगेगी यह बात आपको लेकिन सोच के देखिये, लड़की और लड़का दोनों ही उपरवाले ने बनाये हैं, दोनों के अंदर एक सा ही खून बहता है, दोनों को प्रकृति ने एक सा मौका दिया है ज़िन्दगी जीने के लिए तो फिर यह आदमी द्वारा बनाया गया शादी का बंधन क्यों किसी लड़की को अपना जीवन जीने से रोके या उसमें बाधा डाले?

अगर लड़की ख़ुद को बदल रही है तो लड़के को भी उतनी ही कोशिश करनी पड़ेगी अपनी पत्नी का साथ देने की, उसके लिए ख़ुद को बदलने की| जहाँ तक नाम की बात है, अब तो भारतीय क़ानून ने भी हर औरत को यह हक़ दे दिया है कि शादी के बाद ये ज़रूरी नहीं है कि वो अपने पति का उपनाम इस्तेमाल करे!

तो दोस्तों, जागो और लड़कियों के हक़ की सिर्फ बातें मत करो! यह कोशिश करो कि हर लड़की को शादी के बाद उसका हक़ मिले और ऐसे नहीं कि भीख दी जा रही हो, बल्कि ऐसे कि जैसे यह तो उसे मिलना ही था! बिलकुल जैसे हर लड़के को बिना कहे हर चीज़ दी जाती है!

सोच बदलनी ज़रूरी है, आज और अभी!

 

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago