ENG | HINDI

इस वजह से सुंदर लड़कियों के ब्‍वॉयफ्रेंड नहीं होते हैंडसम, हो गया खुलासा

सड़क पर चलते हुए किसी खूबसूरत लड़की के साथ उसके ब्‍वॉयफ्रेंड या पति को देखकर आपने भी कभी ना कभी ये जरूर सोचा होगा कि इतनी खूबसूरत लड़कियों को एवरेज लुक वाले लड़के क्‍यों पसंद आ जाते हैं।

आमतौर पर दोनों पार्टनर्स में से कोई एक ज्‍यादा सुंदर होता है और दूसरा एवरेज। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि खूबसूरत लड़कियों को एवरेज लुक वाले लड़के क्‍यों पसंद आ जाते हैं।

रफ एंड टफ

लड़कों के बारे में बात करें तो वो हमेशा अपने लिए खूबसूरत पार्टनर ही चुनते हैं लेकिन लड़कियां इसके उलट रफ एंड टफ लड़कों के साथ ही जीवन बिताना चाहती हैं। लड़कियों को स्‍वभाव में हंसमुख स्‍वभाव वाले लड़के पसंद होते हैं। भले ही फिर वो देखने में कैसे भी क्‍यों ना हों।

फ्रेंडली स्‍वभाव वाले लड़के

लड़कियों को गोर और चॉकलेटी ब्‍वॉय ज्‍यादा पसंद नहीं आते हैं। उन्‍हें सिर्फ वो ही लड़के पसंद आते हैं जिनके पास लोगों का दिल जीतने का हुनर हो फिर चाहे वो दिखने में सांवले या काले ही क्‍यों ना हों। अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने वाले लड़के, लड़कियों की लिस्‍ट में टॉप पर होते हैं।

मैच्‍योर लड़के

बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि लड़कियों को हमेशा खुद से उम्र में बड़े और मैच्‍योर लड़के पसंद आते हैं। वो चाहती हैं कि वो ऐसे लड़के साथ टाइम बिताएं जो उन्‍हें ढंग से समझता हो।

लाइफ में सक्‍सेसफुल हों

ये बात तो सभी जानते हैं कि लड़कियों को सफल, बोल्‍ड और तेज दिमाग वाले पुरुष ज्‍यादा पसंद आते हैं। भले ही उनकी सूरत कैसी भी हो, इस बात से उन्‍हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

इस बात से ये कथन भी साबित हो जाता है कि प्‍यार अंधा होता है। अपनी पसंद के आगे लड़कियां अपने पार्टनर की लुक्‍स पर भी ज्‍यादा ध्‍यान नहीं देती हैं। अब अगर आपको कोई भी एवरेज लुक का लड़का और खूबसूरत लड़की दिखाई दे तो समझ जाएं कि उस लड़की को अपने पार्टनर में लुक्‍स नहीं बल्कि गुण पसंद हैं।

इसके विपरीत लड़कों की बात करें तो वो सुंदर और आकर्षक लड़कियों को ज्‍यादा प्रेफरेंस देते हैं। लड़कों के लिए पहले लुक्‍स और फिर स्‍वभाव मायने रखता है। ज्‍यादातर लड़के लड़कियों की सुंदरता पर फिदा हो जाते हैं लेकिन दोस्‍तों ऐसा जरूरी नहीं है कि जिस लड़की का चेहरा खूबसूरत हो उसका दिल भी अच्‍छा हो। हो सकता है कि उसका नेचर बहुत खराब हो और आगे चलकर आपको उनके साथ रहने में परेशानी आए।

लड़का हो या लड़की, हर किसी को अपने लिए पार्टनर चुनते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। आपको लुक्‍स से ज्‍यादा सामने वाले की समझदारी, स्‍वभाव और आपके साथ कंपैटिबिलटी देखनी चाहिए। तभी आपके प्‍यार की गाड़ी पटरी पर चल सकती है वरना उसे पटरी से उतरने में देर नहीं लगती है।

अब तो आप समझ ही गए होंगें कि आपको अपने लिए कैसा पार्टनर चुनना चाहिए और क्‍यों। दोस्‍तों हमने ये बातें आपकी भलाई के लिए ही कहीं हैं ताकि इन बातों की गहराई को जानकर आप अपना जीवनसाथी बनाने में कोई गलती ना करें और अपने पार्टनर के साथ खुश रहें।