ENG | HINDI

मुंबई की मोहब्बत अपनी कि दिल्ली का दिल अपना? कहाँ जाएँ मुंबई या दिल्ली?

mumbai-delhi

5)   भाषा
जिन्हें हिंदी बिलकुल ही नहीं आती, उनके लिए मुंबई और दिल्ली एक बराबर है| यार अंग्रेज़ी से ही तो काम चलाना पड़ेगा! लेकिन हिंदी जानने वालों के लिए मुंबई शुरुआती दिनों में एक झटका देती है! ऐसी मिलीजुली भ्रष्ट सी भाषा लगती है मुंबई की कि लगता है एक बार कोई अपनी ज़बान बोलने वाला मिल जाए, बस तृप्ति हो जायेगी! जो हिंदी-भाषी भाषा में अपनापन ढूँढ़ते हैं, उनके लिए तो दिल्ली ही बेहतर है| और जो खुद को भाषा के अनुरूप ढालने में विश्वास रखते हैं, मुंबई उनका खुली बाहों से स्वागत करती है!

bhasha

यार ऐसा लग रहा है कोई ठीक-ठीक जवाब नहीं मिला, है ना?

अब क्या करें, दोनों ही शहरों की अपनी खूबियाँ और अपनी ही दिक्कतें हैं!

अंत में जहाँ आपका मन लग जाए, जहाँ आप ख़ुशी पा लें, वही शहर अपना है!

1 2 3 4 5