धर्म और भाग्य

इस किताब के मुताबिक भगवान राम का जन्म पाकिस्तान में हुआ था!

भगवान राम के जन्मस्थान के दावे को लेकर देश में हमेशा से ही माहौल गर्म रहा है।

जहाँ अधिक्तर लोगों का मत है कि श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ है वहीं इस किताब के लेखक का मत है कि भगवान राम का जन्म पाकिस्तान में हुआ है।

जी हाँ हम मजाक बिलकुल नही कर रहे है क्योंकि इस मुद्दे पर कोई भी ऐसी बात कहना जो कि मुनासिब नहीं है, एक नया विवाद खड़ा करती है। लेकिन आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के एक सदस्य ने अपनी किताब “फैक्ट्स ऑफ़ अयोध्या एपिसोड” में दावा किया है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में नहीं में हुआ है।

इस किताब के अनुसार और भी कई दावें किये गये है जो कि इस तरह है।

1 – राम जन्म का विवाद अंग्रेजों के समय से ही है, और राम मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने की झूठी कहानी अंग्रजों ने ही हिन्दू और मुस्लिमों के बीच नफरत का जहर फ़ैलाने के लिए गढ़ी थी।

2 – इस किताब के मुताबिक वे उस मत को भी चुनौती देते है, जिसमें कहा गया है कि भगवान राम का जन्म त्रेता युग में हुआ था।

3 – वेद पुराणों के अनुसार गंगा के मैदान पर कही भी राम के जन्म या उनके साम्राज्य का उल्लेख नहीं है।

4 – उनके अनुसार भगवान राम का राज सप्त सिंधु में कहीं था, जिसके अनुसार भगवान राम का जन्म हरियाणा, पंजाब, पाकिस्तान यहाँ तक कि अफगानिस्तान में भी हो सकता है।

5 – इस किताब के लेखक ने पूर्व अधिकारी जस्सू राम के लेखन का हवाला देते हुए लिखा है कि वास्तव में भगवान राम का जन्म पाकिस्तान के डेरा इस्माइल में हुआ था।

6 – इस तरह भगवान राम अब से करीब 1.80 करोड़ वर्ष पूर्व हुए थे, हालाँकि दुनिया में कही भी इतने साल पुराने मानव सभ्यता के प्रमाण नही मिले है।

भगवान राम का जन्म कहाँ हुआ है ये तो आप ही तय करे। लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के चरित्र और उनके आदर्शों को हम अपने जीवन में कितना आत्मसात कर पायें है।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago