संबंध

लड़कियों के ऐसा करने पर सनक में बदल जाता है लड़कों का प्यार, रहें सतर्क!

सनक बन जाता है प्‍यार – अकसर लड़के किसी लड़की को इंप्रेस करने के लिए कई तरह की तरकीबें अपनाते हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार तीर सही निशाने पर लग जाए।

कई मामले ऐसे सामने आए हैं जिसमें लड़‍के प्‍यार में पागल होकर लड़कियों के साथ कुछ सनकभरी हरकतें कर बैठते हैं लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है कि लड़के ऐसी सनकी हरकतें क्‍यों करते हैं, क्यों सनक बन जाता है प्‍यार ?

देखा जाता है कि लड़के जब किसी लड़की को सच्‍चे मन से प्‍यार या पसंद करते हैं तो उनके लिए कुछ भी कर गुज़रने को तैयार रहते हैं लेकिन जब कोई लड़की उनके इस प्‍यार को रिजेक्‍ट कर दे तो वो हद से गुज़र जाते हैं।

इन परिस्थितियों में लड़कों का सनक बन जाता है प्‍यार -:

जब कोई लड़की किसी लड़के की अपने सभी दोस्‍तों के आगे बेइज्‍जती कर दे तो ये बात उसके दिल के साथ-साथ दिमाग तक को छू जाती है। अपनी इस बेइज्‍जती को बदला लेने के लिए लड़के कुछ गलत हरकत कर बैठते हैं।

किसी लड़के के परेशान करने पर अगर लड़कियां पुलिस में कंप्‍लेंट कर दें तो लड़के भड़क उठते हैं और आवेश में आकर कुछ गलत कर बैठते हैं जिसका खामियाजा लड़की और लड़के दोनों को ही भुगतना पड़ता है।

लड़कों के पीछा करने या बार-बार प्रपोज़ करने पर अकसर लड़कियां उनके मां-बाप से शिकायत कर देती हैं। ऐसे में लड़कों को अपने परिवार के आगे बहुत बेइज्‍जती महसूस होती है और इसका बदला लेने के लिए वो उस लड़की को नुकसान पहुंचाने की ताक में रहते हैं।

अगर कोई लड़का किसी लड़की के बुरी तरह से पीछे पड़ा है और कई बार वॉर्निंग देने पर भी पीछे नहीं हट रहा है तो लड़कियों को इस बात को हल्‍के में नहीं लेना चाहिए और इसे खतरे की घंटी समझकर कुछ बुरा होने से पहले ही बात को संभाल लेना चाहिए वर्ना सनक बन जाता है प्‍यार ।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

3 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago