ENG | HINDI

अमरीका और आईएसआईएस में भला क्या अंतर है? कुछ भी नहीं! सबूत है हमारे पास!

america-isis

अमरीका दुनिया का सबसे विकसित, सबसे शक्तिशाली और सबसे अमीर देश है|

यह बात तो सब जानते हैं और पिछले करीब एक साल में यह भी साबित हो गया है कि आईएसआईएस एक बड़ी ही क्रूर आतंकवादी संस्था है जो अपने शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है|

एक तरफ है लोगों की चुनी हुई सरकार और दूसरी तरफ है ज़बरदस्ती हथियाई हुई सत्ता| फिर भी हम कहेंगे की दोनो में कुछ ख़ास अंतर नही है! चौंक गये ना आप भी?

चलिए बताते हैं क्या समानतायें हैं दोनो में? कैसे अमरीका और आईएसआईएस दोनों एक है.

1) दोनो हिंसक हैं

आई एस आई एस के कारनामे तो आप सब ने देखे सुने होंगे ही, अमरीका भी कौन सा पीछे है? माना कि वो लोगों का सर काटके उसका वीडियो नही बनाते पर पिछले चार दशकों पर नज़र डालें तो विएतनाम से लेकर हाल ही में चल रही अफ़ग़ानिस्तान और सिरिया की लड़ाई में सिर्फ़ अमरीका का ही नाम सबसे उपर आता है| विएतनाम, अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, कुवेत, सिरिया के अलावा उनके ग्वेंटानमो बे के जेल की कहानियाँ कौन नही जानता? दुश्मनों (कुछ असली कुछ मनघड़ंत!) को ख़त्म करने के नाम पर जो कोहराम अमरीका ने मचाया है, आई एस आई एस भी वही कर रहा है!

donohinsakhain

1 2 3 4