Categories: विशेष

महाभारत के युद्ध के बाद आख़िर हुआ क्या? ये ना स्कूल में बताया, ना दादी माँ ने! हम बताएँगे!

18 दिन के महाभारत के युद्ध के क़िस्से तो आप सब ने सुने होंगे और ये भी जानते होंगे कि पांडवों ने श्री कृष्ण के साथ मिल कर कौरवों को हराया था| लेकिन उस युद्ध के बाद हुआ क्या? कौन बना राजा और कितने दिन तक चला राज्य? और उसके बाद की कहानी क्या है?

चलिए आप को बताऊँ जो आपने स्कूल में भी नहीं पढ़ा होगा: महाभारत के बाद का क़िस्सा!

1)  युद्ध के बाद पांडवों का राज चला और युधिष्ठिर बने राजा! लेकिन कौरवों की माँ, गांधारी ने श्री कृष्ण को श्राप दे डाला कि जैसे मेरे बच्चों की इतनी दर्दनाक मौत हुई है, उसी तरह तुम्हारा यादव-परिवार भी तड़प-तड़प के ख़त्म होगा!

2)  पांडवों का राज पूरे 36 साल चला लेकिन श्राप के चलते श्री कृष्ण की द्वारका में हालात बिगड़ने लगे! हालात सँभालने के लिए श्री कृष्ण अपने सारे यादव-कुल को प्रभास ले गए लेकिन वहाँ भी हिंसा से पीछा नहीं छूटा! स्थिति ऐसी हो गयी कि पूरा यादव-कुल एक दूसरे के ख़ून का प्यासा हो गया और बात वहाँ तक पहुँच गयी जहाँ उन्होंने पूरी नस्ल का ही संहार कर डाला!

3)  इस संहार को रोकने की श्री कृष्ण ने बहुत कोशिश की लेकिन एक शिकारी ने ग़लती से उन्हीं पर निशाना साध दिया! चूंकि श्री कृष्णा मानव-योनि में थे, उनकी मृत्यु निश्चित थी! उनके बाद, वेद व्यास ने अर्जुन से कह दिया कि अब तुम्हारे और तुम्हारे भाईयों के जीवन का उद्देशय भी ख़त्म हो चुका है!

4)  यही वो वक़्त था जब द्वापर युग ख़त्म हो रहा था और कलयुग की शुरुआत होने वाली थी| अधर्म बढ़ने लगा था और यही देखते हुए युधिष्ठिर ने राजा का सिंहांसन परीक्षित को सौंपा और ख़ुद चल पड़े हिमालय की ओर, जीवन की अंतिम यात्रा पर| उनके साथ चले उनके चारों भाई और द्रौपदी और साथ में हो लिए एक कुत्ते के रूप में यमराज!

5)  हिमालय की यात्रा आसान नहीं थी और धीरे-धीरे सभी युधिष्ठिर का साथ छोड़ने लगे! द्रौपदी से शुरुआत हुई और अंत में भीम का निधन हुआ| कारण था अपने-अपने गुरूर की वजह से उपजी हुई अलग-अलग परेशानियाँ! सिर्फ़ युधिष्ठिर, जिन्होंने कभी गुरूर नहीं किया, कुत्ते के साथ हिमालय के पार स्वर्ग के दरवाज़े पर पहुँच सके!

6)  स्वर्ग के दरवाज़े पर यमराज कुत्ते का रूप छोड़ अपने असली रूप में आये और फिर उन्होंने युधिष्ठिर को सबसे पहले नरक दिखाया! वहाँ द्रौपदी और अपने बाकी भाइयों को देख युधिष्ठिर उदास तो हुए लेकिन फिर भगवान इंद्र के कहने पर कि अपने कर्मों की सजा भुगत वो जल्द ही स्वर्ग में दाखिल होंगे, युधिष्ठिर को चैन मिला!

तो इस तरह अंत हुआ पांडवों और श्री कृष्ण का और उनके साथ ही ख़त्म हुआ द्वापर युग!

उसके बाद शुरू हुआ कलयुग जो आप और हम जी रहे हैं और इसका क्या होगा, इसका अंदाजा आप ख़ुद ही लगा लीजिये!

Nitish Bakshi

Share
Published by
Nitish Bakshi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago