ENG | HINDI

लड़कियों के बारे में ऐसा सोचते हैं लड़के

अकसर लोग सोचते हैं कि लड़के हर वक्‍त बस लड़कियों की खूबसूरती में ही उलझे रहते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। लड़कियों की खूबसूरती के अलावा लड़के कई बार उनके व्‍यवहार के बारे में भी बहुत अलग तरह की बातें सोचने लगते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि लड़के लड़कियों को देखकर क्‍या सोचते हैं।

बहुत बोलती है

हर लड़का यही सोचता है कि लड़कियां बातें बहुत करती हैं। लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता है। कम बोलने वाली या संतुलित मात्रा में बोलने वाली लड़कियां भी इस दुनिया में रहती हैं।

मेकअप करने

अकसर लड़कियों को बहुत मेकअप करने के लिए छेड़ा जाता है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर लड़की मेकअप करती हो। लड़कों को लगता है कि लड़कियों डेली लाइफ में भी मेकअप थोपती हैं।

शॉपिंग

इस बात में तो कोई शक नहीं है कि लड़कियों को शॉपिंग बहुत ज्‍यादा पसंद होती है और लड़कों को भी यही लगता है कि लड़कियां कभी भी शॉपिंग के लिए ना नहीं करती हैं।

ड्राइविंग

अब ये तो लड़कों को बताने की जरूरत नहीं है कि उन्‍हें लगता है कि लड़कियों को ड्राइविंग नहीं आती है। पुरुषों की नज़र में महिलाएं अच्‍छी ड्राइविंग नहीं कर सकती हैं।

तैयार होने में वक्‍त

कहा जाता है कि लड़कियों को तैयार होने में बहुत वक्‍त लगता है। लड़के तो इस बात को भुगत भी चुके हैं। लड़कियां तैयार होने में भले ही समय लगाती हों लेकिन लड़के ये कैसे भूल सकते हैं कि अपनी गर्लफ्रेंड की खूबसूरती को लेकर ही वो अपने दोस्‍तों पर धाक जमाते हैं।

लड़के सोचते हैं कि लड़कियों को खाना बनाना जरूर आना चाहिए। इसके अलावा उन्‍हें लड़कियां रोंदू लगती हैं जो हर बात पर रो पड़ती हैं। वहीं रिलेशनशिप में लड़कियों को अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से गिफ्ट लेने के नाम पर भी बदनाम कर रखा है। लड़कों को लगता है लड़कियां अपनी डिमांड पूरी करवाने के लिए ही ब्‍वॉयफ्रेंड बनाती हैं।