ENG | HINDI

यहाँ मोटा होने पर मिलती है सज़ा, जानें दुनिया के गजब कानून

अजब कानून

अजब कानून – दुनियाभर में बड़े अजीबोगरीब कानून बना रखे हैं। कोई खाने पर टैक्‍स वसूलता है तो कोई सोने पर। इन अजब टैक्‍सों को देखकर तो लगता है कि एक दिन सरकार हमारे सांस लेने पर भी टैक्‍स ठोक देगी।

आज हम आपको दुनियाभर के देशों के कुछ अजीबोगरीब कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं, इनमें से कुछ के बारे में जानकर आपको हंसी आएगी तो वहीं कुछ कानूनों पर भरोसा कर पाना ही मुश्किल होगा।

ऑस्‍ट्रेलिया में गुलाबी पैंट्स

ऑस्‍ट्रेलिया में रविवार के दिन में 12 बजे के बाद गुलाबी पैंट्स पहनकर पब्लिक प्‍लेस पर जाने पर रोक का अजब कानून है। इस देश में बल्‍ब सिर्फ लाइसेंस धारक इलेक्ट्रिशियन से ही बदलवा सकते हैं। अगर ऑस्‍ट्रेलिया में रहने पर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इसके लिए आपको दंड दिया जा सकता है और आप पर जुर्माना भी लग सकता है।

इंग्‍लैंड में कारपेट साफ करना

इंग्‍लैंड में गली में खड़े होकर कारपेट साफ करना एक जुर्म है। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे के बीच गलियों में मवेशी ले जाने पर भी रोक है। इस देश में रेलवे स्‍टेशन पर आप किसी को किस नहीं कर सकते हैं। यहां की सरकार का मानना है कि इससे यात्रा में देरी होती है।

इटली में कबूतरों को दाना देना

इटली में 2008 से वीनाइस के सेंट मार्क्‍स स्‍केवयर पर कबूतरों को दाना डालना गैरकानूनी गतिविधि है। य‍हां के इबोली में कार के अंदर प्रेमी एक-दूसरे को किस नहीं कर सकते हैं। इस पर जुर्माना है।

कनाडा में प्रसारण

कनाडा में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्रसारित होने वाले कॉन्‍टेंट में 35 फीसदी कनाडा से संबंधित होना चा‍हिए।

जापान में मोटापा

जापान की बात करें तो इस देश ने 2008 में ऐनुल वेस्‍ट साइज़ लागू किया था। इस रूल के तहत 40 से 74 साल के लोगों की कमर का साइज़ पुरुषों के लिए अधिकतम 86 सेमी और महिलाओं के लिए 90 सेमी किया गया। जिन लोगों ने इस नियम का पालन नहीं किया उन पर जुर्माना लगाया गया।

भारत में फैट टैक्‍स

अब बात करते हैं अपने देश भारत की। भारत के केरल राज्‍य में साल 2010 में फैट टैक्‍स लागू हुआ था। हैमबर्गर्स, डोनट्स, पिज्‍जा और रेस्‍टोरेंट में सर्व की जाने वाली सभी डिशेज़ पर 14.5 प्रतिशत टैक्‍स लगाया गया।

इन कानूनों के बारे में जानकर आपको भी हैरानी हो रही होगी कि भला अपने नागरिकों के साथ ऐसा कौन कर सकता है और इन अजीबोगरीब कानूनों को बनाकर क्‍या फायदा होगा।

दोस्‍तों, सरकार अगर कोई कानून बनाती है तो उसके पीछे जरूर कोई ना कोई वजह होगी और अगर इतने बड़े और शक्‍तिशाली देशों ने कोई कानून बनाया है तो इसके पीछे जरूर ही कोई वजह होगी इसलिए इन कानूनों को हल्‍के में ना लें। इनके पीछे इनके देशों की सरकार का कोई अहम कारण रहा होगा वरना यूं ही छोटी सी बात पर कोई नया और इतना अजब कानून नहीं बना देता है।

भारत को भी अपने देश में मोटापे को लेकर और मोटा होने पर कानून बनाने की जरूरत है क्‍योंकि देश में मोटापाग्रस्‍त लोगों की संख्‍या बहुत बढ़ रही है और ये बीमारी का अहम कारण है इसलिए इसे रोकना बहुत जरूरी है।