ENG | HINDI

पृथ्वी पर दूसरे ग्रह जैसी लगती हैं ये पांच जगहें !

पृथ्वी पर दूसरे ग्रह जैसी जगहें

पृथ्वी पर दूसरे ग्रह जैसी जगहें – दूसरी दुनिया के नाम पर आपने अब तक दूसरे ग्रहों जैसे मंगल या चांद का ही नाम सुना होगा लेकिन आपको शायद ये नहीं पता कि धरती पर भी ऐसे कई खूबसूरत जगहें हैं जो आपको दूसरी दुनिया का अहसास करा सकती हैं।

आज हम आपको पृथ्वी पर दूसरे ग्रह जैसी जगहें दिखाते है – ऐसी पांच जगहों के बारे में बता रहे हैं जो असल में अंतरिक्ष ग्रहों के समान हैं।

पृथ्वी पर दूसरे ग्रह जैसी जगहें –

1 – हाईलैंड, आइसलैंड

इस जगह की तुलना दूसरे ग्रहों से भी की जाती है। देश के मध्‍य हाइलैंड्स मंगल ग्रह का एक एनालॉग है क्‍योंकि विशाल ज्‍वालामुखी गतिविधि है और यहां पर आग और बर्फ दोनों देखने को मिलते हैं। ये जगह कुछ-कुछ मंगल ग्रह जैसी है।

पृथ्वी पर दूसरे ग्रह जैसी जगहें

2 – डैथ वैली, कैलिफोर्निया

इसे गर्म, शुष्‍क स्‍थान के रूप में जाना जाता है। इस जगह पर नासा का परीक्षण चल रहा है। कहते हैं कि इस जगह पर जो भी गया वो जिंदा बचकर वापिस नहीं लौटा है।

पृथ्वी पर दूसरे ग्रह जैसी जगहें

3 – किलाएवा ज्‍वालामुखी, हवाई

नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि हवाई में पृथ्‍वी की किलाएवा ज्‍वालामुखी और चांद में वास्‍तव में कुछ समानताएं हैं। ये जगह कभी-कभी चांद जैसी खूबसूरत लगती है।

पृथ्वी पर दूसरे ग्रह जैसी जगहें

4 – वोइटामो गुफाएं, न्‍यूजीलैंड

इन गुफाओं में आप गहराई तक आकाशगंगाओं को देख सकते हैं। गुफा में बायोल्‍यूमिनेसेंट लार्वा बनकर चमकता है। आकाश के सभी ग्रहों की तुलना में ये ज्‍यादा चमकदार दिखाई देते हैं।

पृथ्वी पर दूसरे ग्रह जैसी जगहें

5 – चामरेल मॉरीशस

इस जगह पर एकसाथ सात रंग की रेत देखने को मिलती है। कहा जाता है कि कभी यहां पर ज्‍वालामुखी फटा था। भारी बारिश के बाद भी यहां की रेत फिसलती नहीं है। वैज्ञानिकों के लिए ये एक रहस्‍य बना हुआ है।

पृथ्वी पर दूसरे ग्रह जैसी जगहें

ये है पृथ्वी पर दूसरे ग्रह जैसी जगहें – अगर आप दूसरी दुनिया को देखने का अनुभव करना चाहते हैं तो धरती की इन जगहों पर जा सकते हैं। यहां आकर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी दूसरी दुनिया में ही आ गए हैं। जो लोग किसी दूसरे ग्रह की सैर करने का शौक रखते हैं वो भी यहां आ सकते हैं।