ENG | HINDI

क्या आपने देखे हैं दुनिया के ये अजीबोगरीब शहर !

अजीबोगरीब शहर

दुनियाभर में कई ऐसी अजीबोगरीब जगहें और अजीबोगरीब शहर हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

आज हम आपको पूरी दुनिया के ऐसे अजीबोगरीब शहर के बारे में बताएंगें जो अपने अनोखेपन के लिए मशूहर हैं।

अजीबोगरीब शहर – 

1 – ये है सबसे घना शहर

चीन में एक कालून नाम का शहर 16वीं शताब्दी से स्थापित है। जोकि सिर्फ 6.5 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी कुल आबादी 40 से 50 हजार है। इस कारण इस शहर को दुनिया का सबसे घना नगर कहा जाता है।

2 – यहां पर है बुजुर्गों का डिज्‍नीलैंड

अमेरिका में न्यूयॉर्क के पास बसे एक शहर का नाम है डिज्नी वर्ल्ड फॉर ओल्ड पीपल्स क्योंकि इस शहर में 55 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही रहने की अनुमति है। इस शहर में कुल 1 लाख लोग रहते हैं, रिटायरमेंट के बाद ये बुजुर्गों की फेवरेट जगह है। 

अजीबोगरीब शहर

3 – स्‍लम सिटी 

2009 में काहिरा, मिस्‍त्र कि राजधानी के लिए इस शहर को कूड़ेदान बना दिया गया, काहिरा का सारा कूड़ा यहां लाकर डाला जाने लगा जिसके कारण इस जगह को स्लम सिटी कहा जाने लगा। इस शहर की आबादी तकरीबन 60 हज़ार है। 

अजीबोगरीब शहर

4 – अध्यात्म प्रेमियों का शहर

लिली डेल नाम का ये शहर न्यूयॉर्क में है जिसमें रहने वाले सभी नागरिकों का प्रेम अध्यात्‍म से जुड़ा हुआ है। इस शहर में करीब 275 नागरिक बसे हुए हैं जिनके लिए यहां पोस्ट ऑफिस, लाइब्रेरी, फायर डिपार्टमेंट और म्यूजियम जैसी सभी सुविधायें हैं। करीबन 22-25 हजार लोग इस शहर में आध्यात्‍मिक शिक्षा लेने आते हैं।

अजीबोगरीब शहर

5 – सबसे जहरीला शहर

टोक्यो से करीब 110 मील दूर माउंट ओयामा नाम का एक शहर है। जिसकी कुल जनसंख्या लगभग 2800 है। यह शहर इंसानों के लिए बेहद असुरक्षित है। यहां की हवा में जहरीली गैसों का इतना असर है कि लोगों की मौत तक हो जाती है। जैसे ही जहरीली गैसों का स्तर बढ़ जाता है वैसे ही लोगों को साइरन से घर में रहने की चेतावनी दे दी जाती है।

अजीबोगरीब शहर

तो यह थे दुनिया के कुछ अनोखे और अजीबोगरीब शहर। उम्मीद है कि आपको यह शहर पसंद आए होंगें।