आपका भाग्य

अपनी राशि के अनुसार जानें क्या है आपकी सबसे बड़ी कमज़ोरी !

आपकी राशि की कमज़ोरी – 12 राशियां अलग-अलग खूबियां रखती हैं।

साथ ही इन राशियों की अपनी-अपनी कमज़ोरी भी होती है। आज हम आपको बताएंगे राशिचक्र की 12 राशियों की कमजोरियों और खामियों के बारे में।

तो चलिए जानते हैं कि क्या है आपकी राशि की कमज़ोरी ।

आपकी राशि की कमज़ोरी – 

मेष -:

मेष राशि के लोग गलत को गलत और सही को सही कहने से नहीं डरते। इस राशि के लोग किसी भी हालात में अन्‍याय को न तो सह सकते हैं और न ही देख सकते हैं। ये एक बार कोई काम कर लें तो फिर उसके लिए पछताते नहीं हैं। लेकिन इस राशि के लोग स्‍वार्थी होते हैं। इनका हर काम खुद के स्‍वार्थ के लिए ही होता है। ये सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं।

वृषभ -:

वृषभ राशि के लोगों की खामी होती है कि ये बहुत ज्‍यादा हठी और सख्‍त मिज़ाज के होते हैं। ये लोग अपनी सोच और राय के आगे किसी और की नहीं सुनते। वृषभ राशि के लोगों को अपने कंफर्ट और सम्‍मान के आगे कुछ और दिखाई नहीं देता।

मिथुन -:

मिथुन राशि के लोग समय की कीमत को नहीं पहचानते और अपनी इस कमी के कारण ये लोग कभी-कभी बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। इस राशि के लोग एक काम, एक जगह, एक नौकरी और एक जीवनसाथी के साथ लंबे समय तक नहीं रह पाते हैं। ये बहुत जल्‍दी किसी चीज़ से बोर हो जाते हैं।

कर्क -:

कर्क राशि के लोग संवेदनशील होने के साथ-साथ निराशावादी भी होते हैं। दुनिया के सामने ये कुछ और होते हैं और वास्‍तविक रूप से इनका व्‍यक्‍तित्‍व कुछ और ही होता है। हमेशा निराशा से घिरे इन लोगों के मन में एक अजीब सा डर बना रहता है। साथ ही कर्क राशि के लोग बुहत ज्‍यादा मूडी स्‍वभाव के भी होते हैं। ये लोग बिना बात के ही बहस करने या लड़ने लगते हैं।

सिंह -:

सिंह राशि के लोग पैसे को बहुत आसानी और तेजी से बरबाद करना जानते हैं। इनके खचों का कोई हिसाब नहीं होता और ये सेविंग करने में तो बिलकुल भी विश्‍वास नहीं रखते। रिलेशनशिप में इन्‍हें अपने पार्टनर को स्‍पेस देना बिलकुल पसंद नहीं होता।

कन्‍या -:

कन्‍या राशि के लोगों को अपने अंदर कोई भी बुराई नज़र नहीं आती है और यही इनकी सबसे बड़ी खामी होती है। ये अपनी आलोचना सुनना बिलकुल पसंद नहीं करते और न ही दूसरों की बातों पर ध्‍यान देते हैं।

तुला -:

तुला राशि के लोग बहुत ज्‍यादा आलसी होते हैं। ये लोग कई दिनों तक प्‍लान बनाते रहते हैं और अंत में आलस की वजह से उस प्‍लान को पूरा नहीं कर पाते हैं। ये लोग सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाते हैं।

वृश्चिक -:

वृश्चिक राशि के लोग बहुत जल्‍दी किसी बात को नहीं भूलते और न ही ये किसी को जल्‍दी माफ करते हैं। अपने साथ बुरा करने वालों को सज़ा देने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं।

धनु -:

धनु राशि के लोग जुए और सट्टे के प्रति ज्‍यादा आकर्षित रहते हैं। इन्‍हें जुए से होने वाले नुकसान से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये लोग बहुत बड़े जुआरी होते हैं। यही इनकी सबसे बड़ी कमज़ोरी और खामी है।

मकर -:

मकर राशि के लोग दूसरों को दिखाते हैं कि इन्‍हें उनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन असलियत में ऐसा होता नहीं है। अपनी तारीफ सुनने के लिए ये लालायित रहते हैं। अपनी आलोचना करने वालों से ये दूर ही रहना पंसद करते हैं।

कुंभ -:

कुंभ राशि के लोग किसी एक व्‍यक्‍ति के प्रति समर्पित नहीं होते। इन्‍हें हर समय एक नए साथी की तलाश रहती है। चाहकर भी कुंभ राशि के लोग लंबे समय तक किसी एक पार्टनर के साथ नहीं रह पाते हैं।

मीन -:

मीन राशि के लोग किसी भी मुश्किल को सुलझाने की बजाय उससे भागना ज्‍यादा पसंद करते हैं। अगर इन्‍हें झूठ पसंद है तो ये लोग सच जानने की ज़हमत नहीं उठाते। ये उसी झूठ की दुनिया में खुश रहना चाहते हैं।

ये है आपकी राशि की कमज़ोरी – ये पढ़ने के बाद तो आपको भी पता चल गया होगा कि आपके अंदर क्‍या कमी है और आपको उसे कैसे दूर करना है।

अगर आप अपने राशिफल और अन्य ज्योतिष सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें ।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago