ENG | HINDI

मुझे पॉकेट मनी मिलती ही नहीं! कैसे कमाए जाए पैसे?

Packet money

स्कूल ख़त्म और कॉलेज शुरू|

साथ में शुरू नयी ज़रूरतें जिनके लिए माँ-बाप बिलकुल भी राज़ी नहीं!

पढ़ाई और किताबों के लिए पैसे मिलेंगे, बाकि चुप-चाप बैठो!

ऐसा ही होता है ना?

ग़ुस्सा भी आता होगा, चिढ़ भी मचती होगी लेकिन उसका उपाए क्या?

मम्मी पापा से तो बचपन से अपनी हर बात मनवायी है तो अब क्यों ना कुछ खुद किया जाए? यकीन मानिए, आजकल बहुत से रास्ते हैं कि कॉलेज की पढ़ाई के साथ पॉकेट मनी कमाने के |

आईये बताते हैं आपको:

1) ऑनलाइन जॉब्स

आज कल इंटरनेट के ज़रिये आप घर बैठे ही पैसे कमा सकते हैं| लिखने के, रिसर्च के और सोशल मीडिया संभालने के लिए आये दिन प्रोजेक्ट्स शुरू होते हैं जिन में आपको घर बैठे, कुछ घंटों के काम के अच्छे पैसे भी मिल सकते हैं! तो ढूंढना शुरू कीजिये और कमाइए!

2) प्रदर्शनियां

ढेरों प्रदर्शनियाँ रोज़ शहर के अलग अलग भागों में लगी होती हैं| इन में काम करने के लिए लड़के-लड़कियों की जरूरत हमेशा रहती है और काम कुछ ख़ास नहीं होता| सिर्फ एक वालंटियर बन के अलग अलग कम्पनीज के स्टाल में ग्राहकों से बात-चीत करनी होती है| कुछ घंटों की मेहनत और अच्छी पॉकेट मनी कमाई जा सकती है! वो भी महीने के कुछ ही दिन!

3) पार्ट टाइम अध्यापक

ग़रीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए कई स्कूल छुट्टी होने के बाद उनके लिए क्लासेस का आयोजन करते हैं| पढ़ाने के लिए उन्हें कॉलेज के लड़के-लड़कियों की ही जरूररत होती है जो थोड़े पैसों में अपना ज्ञान बच्चों के साथ बाँट सकें| आपकी कमाई और ग़रीब बच्चों का भविष्य निर्माण, और क्या चाहिए?

4) शॉपिंग माल्स में पार्ट टाइम जॉब

पॉकेट मनी कमाने का यह बहुत ही आसान तरीका है और एकदम नया भी| शॉपिंग माल्स में, मल्टीप्लेक्सेज में, कॉफ़ी शॉप्स में या ऐसी ही जगहों पर पार्ट-टाइम कर्मचारियों की जरूररत हमेशा बनी रहती है| बल्कि लड़कियों के लिए तो वहां काम करने के टाइमिंग्स उनकी सुविधा अनुसार बनाये जाते हैं| दिन के केवल ४-५ घंटे और हफ्ते के कुछ ही दिन और महीने के अंत में आपके पास अच्छी खासी कमाई इकठ्ठी हो सकती है|

बिना आपकी पढ़ाई को कोई नुकसान पहुंचाए या कॉलेज की ज़िन्दगी में दखल डाले, आप आसानी से खुद के पैरों पर खड़े हो सकते हैं| बल्कि घरवालों से पैसे मांगने की बजाये, महीने के अंत में आप उनके हाथ में कुछ पैसे रख सकते हैं कि जाइए, ये आपके लिए हमारी तरफ से पॉकेट मनी!

क्यों, है ना बात में दम?