ENG | HINDI

अनुष्का की पहली फिल्म के दौरान ये काम कर रहे थे विराट

भारतीय क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर के बाद अगर किसी का नाम आता है तो वो हैं विराट कोहली। सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है तो वहीं विराट का कद भी सचिन से कुछ कम नहीं है। विराट के बल्‍ले का दम भी पूरी दुनिया मानती है।

आज विराट देश के युवाओं के लिए आदर्श बन चुके हैं। उनकी फिटनेस और मैदान में उनके प्रदर्शन को देखते हुए हर कोई उनकी तरह बनना चाहता है।

अब बात करते हैं विराट की पर्सनल लाइफ के बारे में। अब तो सभी विराट और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा के अफेयर के बारे में जानते हैं। दोनों की लव स्‍टोरी मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती है।

साल 2008 में अनुष्‍का की पहली फिल्‍म रब ने बना दी जोड़ी रिलीज़ हुई थी जिसमें उन्‍होंने शाहरुख खान के साथ डेब्‍यू किया था। बहुत कम लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि उस समय विराट क्‍या कर रहे थे।

दरअसल, दिसंबर 2008 में जब अनुष्‍का ने बॉलीवुड में एंट्री की थी उसी साल अगस्‍त में विराट ने श्रीलंका के साथ अपना पहला वनडे मैच खेला था। यह मौका उन्‍हें तब मिला जब उनकी कप्‍तानी में अंडर 19 की टीम ने अच्‍छा प्रदर्शन करते हुए मार्च 2008 में वर्ल्‍ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

यानि की साल 2008 विराट और अनुष्‍का दोनों के लिए ही बहुत खास और यादगार रहा है। इस साल दोनों को अपने करियर में बेहद महत्‍वूपर्ण अवसर मिला और इसके बाद से ही दोनों अपनी-अपनी फील्‍ड में छा गए।

अनुष्‍का और विराट को देखकर लगता है कि इन दोनों की जोड़ी एक दम परफैक्‍ट है। जहां एक ओर अनुष्‍का बॉलीवुड इंडस्‍ट्री की टॉप एक्‍ट्रेसेस में से एक हैं वहीं विराट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान हैं। दोनों ही अपने करियर में बहुत ज्‍यादा सफल रहे हैं।