बॉलीवुड

जब शाहिद कपूर को पब्लिकली ‘पति’ कहने लगी थी ये एक्ट्रेस!

वास्तविकता पंडित – अभिनेता शाहिद कपूर वैसे तो लाखों लड़कियों के दिलों में बसते है।

लेकिन क्या आप जानते है इन लड़कियों के अलावा भी एक एक्ट्रेस ऐसी थी जो शाहिद को दिलों-जान से चाहती थी।

सिर्फ इतना ही नही वो पब्लिक के सामने शाहिद को अपना पति भी कहने लगी थी। जी हाँ हम बात कर रहे है गुजरे ज़माने के सुपरस्टार राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित की। वास्तविकता ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था लेकिन काफी हाथ-पैर मारने के बाद भी उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली और वे सिर्फ एक स्ट्रगलर बन कर ही रह गई।

लेकिन वास्तविकता पंडित उस वक्त अचानक खबरों में आ गई जब वे शाहिद कपूर का पीछा करने लगी, और शाहिद के लिए इतनी पागल हो गई कि उन्हें अपना पति कहने लगी थी। हालाँकि अब कई सालों से वास्तविकता पंडित लाइम लाइट और मीडिया से दूर है।

बताया जाता है कि वास्तविकता ने ये हरकत पब्लिसिटी पाने के लिए की थी।

लेकिन हद तो तब हो गई जब वो शाहिद कपूर के पीछे हाथ धोकर पड़ गई। शाहिद जहाँ भी जाते वास्तविकता उनको फॉलो करती रहती। यहाँ तक कि शाहिद जब अपने घर से बाहर निकलते तो वो उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो जाती थी।

शाहिद ने पहले तो वास्तविकता पंडित को नजरअंदाज किया लेकिन जब बात बहुत बढ़ गई तो शाहिद को मजबूरन कठोर कदम उठाना पड़ा, उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट तक दर्ज करवा दी थी।

हालाँकि लोगों का कहना है वास्तविकता पंडित को कोई बीमारी नहीं थी इसलिए उसकी ऐसी हरकतों ने उसके करीबियों को हैरान कर दिया था।

आपको बता दें कि वास्तविकता का फ़िल्मी करियर फ्लॉप रहा है।

उन्होंने 1996 में फिल्म ‘ऐसी भी क्या जल्दी है’ से डेब्यू किया था। लेकिन उनकी ये फिल्म नहीं चली, बाद में वास्तविकता ने कुछ और फिल्मों में भी काम किया लेकिन वे भी बुरी तरह फ्लॉप ही रही। जिसके बाद वास्तविकता ने फिल्मों में काम करना ही बंद कर दिया और अब तो काफी समय से तो उनका कुछ अता-पता भी नहीं है।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago