ENG | HINDI

यूनिसेक्स पारलर! यूनिसेक्स परफ़्यूम! और अब यूनिसेक्स अंडरवियर?? क्या माजरा है भाई?

unisex underwear

बचपन से सिखाया जाता है कि ये चीज़ लड़कियों की है, ये लड़कों की है! सब कुछ अलग-अलग है, सर के शैम्पू से लेकर जुराबों तक, यहाँ तक कि उनके रंग भी बताते रहते हैं कि वो लड़के इस्तेमाल करेंगे या लड़कियाँ!

और फिर चलन शुरू हुआ युनिसेक्शुअल चीज़ों का ताक़ि उसे दोनों लड़के और लड़कियाँ आराम से इस्तेमाल कर सकें! पता नहीं वजह क्या रही होगी| शायद जैसे कि पिछले क़रीब सौ सालों में एक क्रांति आई है कि लड़कियाँ लड़कों के बराबर हैं और उनके हक़ भी बराबर के हैं, इसलिए हर भेद मिटाने की एक कोशिश हो रही है!

अब फ़िज़िकल फ़र्क तो मिटाये नहीं जा सकते, कैसे दिखेंगे और क्या पहनेंगे, उन्हीं के फ़र्क मिटाने की मुहीम शुरू हो गयी है लगता है!

यूनिसेक्स पारलर तो अब आम सी बात हो गए हैं! कभी जानना हो कि लड़कियों के बालों के साथ क्या कुछ किया जा सकता है या उनके सब्र का सबूत चाहिए हो तो ऐसी किसी पारलर में चले जाइए और फिर देखिये कितनी आसानी से लड़कियाँ वहाँ घंटों गुज़ार लेती हैं, बिना किसी ड्रामे के!

इसी तरह आये यूनिसेक्स परफ़्यूम और दूसरे कुछ प्रोडक्ट्स| लेकिन अब बाजार में हंगामा करने आ गया है यूनिसेक्स अंडरवियर!

जी हाँ, एक अमरीकी (और कहाँ की होगी??) कंपनी प्ले आउट ने यूनिसेक्स अंडरवियर बाज़ार में निकाला है जिसकी कॉपी और भी कई दूसरी कंपनियों ने करनी शुरू कर दी है!

यार पहले तो देखते ही पता चल जाता था कि ये मरदाना अंडरवियर है और वो वाला लड़कियों का है तो घर में सबके अंडरवियर अपनी-अपनी जगह सुरक्षित रहते थे! लेकिन अब पति-पत्नी में लड़ाई हुआ करेगी कि तुमने मेरा कच्छा पहन लिया! बताओ, अब शायद अंडरवियर पर एक तख़्ती लगानी पड़े या अपने नाम की चिट चिपकानी पड़ी कि ये अंडरवियर मेरा है! पहली बार ग़लती से इस्तेमाल किया तो माफ़ी मिलेगी, दूसरी बार हुआ तो डाँट पड़ेगी, तीसरी बार ये ग़लती की तो तुम ही रख लेना और बदले में नया ले देना!

गॉगल्स, शैम्पू, जैकेट्स तक तो ठीक था लेकिन ये कच्छों तक आके बात कुछ ज़्यादा ही बढ़ गयी है, है ना? कुछ तो रहे सेक्सी और अलग! कहाँ एक तरफ़ गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को छेड़ते हुए विक्टोरिया सीक्रेट की लॉन्जरी गिफ़्ट में माँगती थी और बदले में लड़कों को उनके टाइप के स्टाइलिश अंडरवियर देती थी! और अब, दोनों एक ही तरह के अंडरवियर पहन के घूमते नज़र आएँगे! कच्छे ना हुए, यूनिफार्म हो गयी, फ़र्क ही नहीं कुछ!

आपका क्या कहना है? चलेगा ऐसा यूनिसेक्स अंडरवियर आपको?