जीवन शैली

अंडरवियर तो सभी पहनते हैं लेकिन क्या उसके इतिहास के बारे में जानते हैं आप

अंडरवियर का इतिहास – अंडरवियर एक ऐसी चीज़ है जिसे हर कोई पहनता है।

लेकिन शायद अंडरवियर का इतिहास बहुत कम लोगों को पता होगा। कभी ना कभी आपके दिमाग में भी ये सवाल तो आया ही होगा कि आखिर अंडरवियर पहनने की शुरुआत कैसे हुई थी और इसे बनाया किसने था?

लेकिन शायद आप इस बारे में नहीं जानते होंगे।

तो चलिए आज हम आपको अंडरवियर का इतिहास बता ही देते है। अंडरवियर का अविष्कार आज से 7 हजार साल पहले ही हो चुका था। ये सुनकर तो शायद आप भी हैरान हो गए होंगे लेकिन ये सच है। 7 हजार साल पहले लोग अंडरवियर के रूप में चमड़े के पट्टे का प्रयोग करते थे। चमड़े के पट्टे को लेकर लोग इसे उनके पैरों के बीच में से निकालकर बांध लेते थे।

वे लोग ऐसा इसलिए करते थे ताकि उन्हें भागने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

धीरे-धीरे समय के साथ-साथ कई परिवर्तन होते गए और फिर रोम में एक चौड़े बैल्ट वाली अंडरवियर का अविष्कार किया गया। इस तरह की अंडरवियर को अंग्रेजी में ‘Subligaculum’ कहा जाता था। इस तरह की अंडरवियर में एक बेल्ट में आगे और पीछे की तरफ कपड़ा लगा होता था जिससे की निजी अंग पूरी तरह से ढक जाते थे। ‘Subligaculum’ अंडरवियर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा योद्धाओं द्वारा युद्ध के समय में किया जाता था। इस समय से ही अंडरवियर को अपनी एक खास पहचान मिली थी।

फिर बात आती है तेरहवीं शताब्दी की जब लोग ढीले-ढाले कपड़े पहनना पसंद करते थे। उस समय लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ढीले अंडरवियर का निर्माण किया गया था। ये अंडरवियर कपड़े के ही बनाए गए थे। लेकिन इस तरह के अंडरवियर जब मार्केट में आए तो इससे उपभोक्ताओं को समस्या होना शुरू हो गई थी जिसके कारण इस अंडरवियर को बनाना बंद करना पड़ा था।

समय बीतता गया और लोगों के रहन-सहन में बदलाव आते गए। ढीले कपड़े पहनने वाले लोग अब टाइट कपड़े पहनना पसंद करने लगे थे और इस वजह से अंडरवियर का आकार भी छोटा हो गया और अंडरवियर स्किन टाइट भी बनने लगे थे। पेशाब आसानी से की जा सके इसलिए अंडरवियर में एक फ्लैप दिया जाने लगा था, लेकिन लोगों को ये डिजाइन कुछ खास पसंद नहीं आया और इसलिए इस तरह की अंडरवियर की डिजाइन भी ज्यादा दिन नहीं चल सकीं।

फिर कुछ समय बाद सूती कपड़े से बने हुए लम्बे अंडरवियर चलन में आए। इस तरह के अंडरवियर काफी ज्यादा चलन में आ गए थे क्योंकि ये साइज में भी बड़े थे और आरामदायक भी थे इसलिए लोगों को इस तरह की अंडरवियर पसंद आने लगी। इन अंडरवियर को हमारे देश में ‘कच्छे’ के नाम से जाना जाना जाता है।

वक्त के साथ-साथ अंडरवियर की डिजाइन में भी बदलाव होने लगे और इनका आकार धीरे-धीरे टाइट और छोटा हो गया। कहा जाता है कि इस तरह की डिजाइन की अंडरवियर पहनकर एक बॉक्सर रिंग में उतरा था और बस तब से ही ऐसी डिजाइन की अंडरवियर का नाम ‘बॉक्सर’ पड़ गया। साल 1935 में ‘Y-Front Jockey Pant’ मार्केट में आए जो अब सभी की फेवरेट अंडरवियर बन चुकी है। आलम ये है कि अब jockey को अंडरवियर के सबसे बड़े ब्रांड के नाम से जाना जाता है।

ये है अंडरवियर का इतिहास !

Ayushi Sharma

Share
Published by
Ayushi Sharma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago