ENG | HINDI

अक्षय कुमार से पहले सालों तक इस बॉलीवुड हस्ती के प्यार में पागल थी ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना और अभिषेक कपूर

अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की और अब दोनों के दो बच्चे भी हैं।

अक्षय कुमार के अफेयर और हीरोइनों के साथ उनके रिश्ते किसी से छुपे नहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अफेयर के मामले में उनकी पत्नी ट्विंकल भी कम नहीं थीं।

ट्विंकल के बारे में बता दें कि अक्षय कुमार से मिलने से पहले उन्होंने कई सालों तक काई पो छे और फितूर जैसी फिल्मों के निर्देशक अभिषेक कपूर से प्यार किया था।

ट्विंकल खन्ना और अभिषेक कपूर का प्यार बचपन का प्यार था और दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने गंभीर थे कि एक दूसरे के साथ शादी करने वाले थे।

लेकिन जब ट्विंकल खन्ना ने अपने प्यार की बात अपनी मां डिंपल को बताई तो उन्हें यह बात कतई पसंद नहीं आई और वह बेटी की प्रेम कहानी में विलेन बन गई। दरअसल डिंपल नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी किसी एक लड़के से शादी करे जिसके पास प्रोपर्टी और पैसे के नाम पर कुछ खास न हो।

उस समय ट्विंकल की तरह अभिषेक भी बॉलीवुड में अपनी दाल गलाने में लगे हुए थे। ट्विंकल खन्ना और अभिषेक कपूर ने साथ में एक फिल्म उफ ये मोहब्बत भी की थी, इसलिए डिंपल ने अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें अभिषेक से दूर कर दिया।

हालांकि ट्विंकल खन्ना और अभिषेक कपूर को अलग करना डिंपल के लिए आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने कई पापड़ बेले और आखिरकार वह अपनी योजना में सफल हुई और ट्विंकल ने अभिषेक से दूरी बना ली। हालांकि कहने वाले कहते हैं कि अभिषेक के साथ ब्रेकअप के बाद कई दिनों तक ट्विंकल सदमे में रही।

उस समय वह अपना सारा दर्द अपने बचपन के दोस्त करण जौहर के साथ शेयर किया करती थी।

अभिषेक कपूर के बारे में बता दें कि वह एकता कपूर और तुषार कपूर के कजिन हैं और अपनी फिल्म रॉक आॅन के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।