ENG | HINDI

राशि के अनुसार इन पौधों को लगाने से चमकेगी किस्मत

राशि के अनुसार पौधें

राशि के अनुसार पौधें – ‘पेड़ लगाएं, धरती बचाएं’ जैसी बातें तो आपने कई बार सुनी होगी।

पेड़-पौधे धरती के साथ ही हमें स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। पेड़ का हर भाग हमारे लिए  फायदेमंद होता है। पेड़-पौधे हमारे शरीर को लाभ पहुंचाने के साथ ही हमारा जीवन भी सुधार सकते हैं।

विज्ञान के साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी पेड़-पौधों की महत्ता बताई गई है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की माने तो प्रत्येक पेड़ की अपनी एक ऊर्जा होती है, इसलिए ये हमारे जीवन के विभिन्न हिस्सों जैसे स्वास्थ्य, सफलता, धन व वैवाहिक जीवन आदि को प्रभावित कर सकते हैं।

हम कई बार सुनते हैं कि फलां रंग के कपड़े पहनने से या फलां रत्न पहनने से किस्मत चमकती है। उसी तरह राशि के अनुसार निश्चित पौधों या बीजों आदि को अपने पास लगाने या किसी को तोहफे में देने से भाग्योदय होता है।

आप भी जान लीजिए, आपकी राशि के अनुसार पौधें या बीज आपके लिए फलदायी होगा।

राशि के अनुसार पौधें –

मेष राशि

यदि मेष राशि के जातक अपने आस-पास कुचला, आमला, व गूलर जैसे पौधे लगाते हैं तो उनकी किस्मत चमक जाती है। साथ ही उनके जीवन में समृद्धि दस्तक देती है।

राशि के अनुसार पौधें

वृषभ राशि

यदि वृषभ राशि के जातक जामुन, गूलर या खैर के पौधे को अपने आस-पास रोपते हैं या किसी को तोहफे में भी देते हैं तो इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरती है और खर्चे कम होते हैं।

मिथुन राशि

खैर, शीशम व बांस के पेड़ घर के पास लगाने से मिथुन राशि वालों को प्रसिद्धि व सम्मान की प्राप्ति होती है और परिवार व दोस्तों के साथ चले आ रहे मसले भी सुलझते हैं। चूंकि अगरबत्ती बांस से बनी होती है, इसलिए इनके लिए अगरबत्ती लगाना अशुभ माना जाता है।

राशि के अनुसार पौधें

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग अपने आस-पास बांस, पीपल या नाग-केसर में से कोई भी पेड़ लगाते हैं तो यह इनके लिए बेहद शुभ साबित होता है।

सिंह राशि

चैन व अंदरूनी शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए इस राशि के जातकों को नाग-केसर, बरगद और ढाक आदि के पेड़ लगाने चाहिए। इन पेड़ों की वजह से इन्हें सफलता भी हासिल होती है।

राशि के अनुसार पौधें

कन्या राशि

यदि कन्या राशि के जातक अपने घर में ढाक, पाकड़ या रीठा जैसे पेड़ लगाते हैं तो इनके घर में धन बढ़ता है। साथ ही परिवारजनों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

तुला राशि

तुला राशि वाले रीठा, बेल या अर्जुन के पौधे लगाकर इनके फल-फूल आदि भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें। ऐसा करने से इन्हें सफलता, समृद्धि व समाज में ऊंचा दर्जा मिलता है।

राशि के अनुसार पौधें

वृश्चिक राशि

ये अगर अर्जुन, कतई या मोलश्री पौधे के बीज दूसरों को तोहफे में देते हैं तो इन्हें शांतिपूर्ण व स्वस्थ जीवन की प्राप्ति होती है।

धनु राशि

मोलश्री, चीड़ व सलाल जैसे पेड़ इनके लिए बहुत लाभकारी साबित होते हैं। इन पेड़ों की बदौलत इनकी परेशानियां खत्म होती है और संघर्ष का दौर भी कम होता है।

राशि के अनुसार पौधें

मकर राशि

अगर मकर राशि के जातक घर के पिछवाड़े में साल, कटहल या जलवेतस के पौधे लगाए तो इन्हें प्रसिद्धि के साथ ही धन व स्थिरता मिलती है।

कुंभ राशि

जिनकी शादी नहीं हो रही है या शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां बनी हुई है, उन्हें मदार, कदंब व छोंकर जैसे पौधे लगाने चाहिए, फायदा मिलेगा।

राशि के अनुसार पौधें

मीन राशि

घर के मुख्य द्वार पर आम, नीम या महुएं के पेड़ लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बाहर से ही लौट जाएगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

ये है राशि के अनुसार पौधें – आप भी अपनी राशि के अनुसार पेड़ लगाइये, सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।