धर्म और भाग्य

इस दिवाली इन 8 टोटकों को आजमाइए और मालामाल हो जाइए !

दीवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। लोग इस दिन का साल भर से इंतजार करते हैं।

इस दिन लोग कुछ दिवाली के टोटके को अपनाकर जहां मालामाल हो जाते हैं, वहीं अपनी किस्मत के सितारे बुलंद करने का हर संभव प्रयास करते हैं।

आइए आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारगर दिवाली के टोटके बताते हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आप भी मालामाल हो जाएंगे।

1 – दीवाली के दिन बेल, तुलसी और पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दिया जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही आपके घर में धन—वैभव की वर्षा होती है। ध्यान रहे कि दीपक जलाते समय पीछे मुड़कर न देखें।

2 – दीवाली के दिन घर के सभी कोनों और चौराहे पर दिपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वहीं आपको धन मिलने के सभी रास्ते अपने आप खुल जाते हैं।

3 – दिवाली से 7 दिन पहले नारियल को घर के मंदिर में कलावे से बंधकर रखें और दीवाली के दिन इसकी पूजा करने के पश्चात इसे प्रवाहित जल में बहाएं। इससे मां लक्ष्मी का आपके घर में वास होगा।

4 – महालक्ष्मी मां का मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का उद्देश्य संबंधित देवी-देवता को प्रसन्न करना होता है, ताकि देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहे। इसके साथ ही आप ऋणमुक्त भी हो जाते हैं।

5 – दिपावली के दिन किसी जरूरतमंद, दिव्यांक या फिर गरीब व्यक्ति को भरपेट भोजन कराएं। इससे आपके घर के सभी दुख—कलेश कुछ ही पल में दूर हो जाएंगें।

6 – गाय के मूत्र से घर की सफाई करें। इससे आपके घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएंगी और आपके घर में सुख—समृद्धि आएगी। शास्त्रों में गाय के मूत्र को बहुत ही पवित्र माना गया है।

7 – दीवाली टोटके के लिए फिटकरी बहुत ही अचूक और असरदार मानी जाती है। फिटकरी का एक टुकड़ा लेकर घर के सभी कोनों में स्पर्श कराएं। इसके बाद इसे उत्तर दिशा में किसी चौराहे पर फेंक दें और पीछे मुड़कर न देखें। ध्यान रखें कि इसे किसी से भी भूलकर भी शेयर न करें नहीं तो ये असरदार टोटका बेअसर हो जाएगा।

8 – दिपावली के दिन घर में अखंड ज्योत जलाएं। अखंड ज्योत से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखती हैं।

ये है दिवाली के टोटके – ये बताए हमने आपको 8 असरदार दिवाली के टोटके। इन्हें सच्चे मन से अपनाने वालों के पास हमेशा पैसा और सुख टिकता है। आप भी इन्हें अपनाएं और मालामाल हो जाएं।

S Mishra

Share
Published by
S Mishra

Recent Posts

यही है वो गुफा जहाँ शिव के रुद्रावतार हनुमान जी ने लिया था जन्म !

हनुमान जी का जन्म - हमारे देश में पवनपुत्र  हनुमान जी के भक्तों की कोई…

5 years ago

12 महीनों में कई खास कारणों के लिये जाना जाता है मई का महीना !

साल के 12 माह और उन महीनों की खास बातें। जो ज्यादातर लोग जानते ही…

5 years ago

अगर ये 6 चीजें खाते हैं आप तो कैंसर से डरने की जरूरत नहीं है !

चीज़ें जिनके सेवन से कैंसर दूर रहता है - कैंसर दुनिया के सबसे भयावह रोगों…

5 years ago

घंटो बैठकर काम करने को मजबूर हैं तो सेहत के लिए अपनाइए ये उपाय !

घंटों बैठकर काम करनेवालों के लिए - सब जानते हैं कि ऑफस में यदि लंबे…

5 years ago

कुंभकरण महान वैज्ञानिक था – रामायण के इस पात्र के कई रहस्य नहीं जानते होंगे आप !

कुंभकरण के बारे में जो बात सबसे अधिक प्रचलित है वह यह है कि वह…

5 years ago

अपनी कला से अधिक इन चमत्कारी पत्थरों पर भरोसा करते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स !

स्टार जिसकी किस्मत रत्न ने बदली - चाहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हो या…

5 years ago