समाचार

पूरे दिन में इस समय सबसे ज्‍यादा खूबसूरत लगती हैं लड़कियां

सबसे ज्‍यादा सुंदर – लड़कियों को सुंदर दिखाना बहुत पसंद होता है और इसके लिए वो जाने क्‍या-क्‍या करती हैं।

कोई पार्लर जाकर खूबसूरत बनती हैं तो कुछ घर पर घरेलू नुस्‍खों से अपनी खूबसूरती को निखार लेती हैं। खैर, खूबसूरत कौन नहीं दिखना चाहता है। हर किसी को सुंदर दिखना और अपनी तारीफ सुनना पंसद होता है और लड़कियों को तो फिर जाना ही उनकी सुंदरता के लिए जाता है।

आपने शायद कभी गौर नहीं किया होगा लेकिन दिन में एक समय ऐसा भी होता है जब लड़कियां सबसे ज्‍यादा खूबसूरत लगती हैं। जी हां, आज हम आपको उसी समय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें लड़कियां सबसे ज्‍यादा सुंदर लगती हैं।

इस समय लगती हैं सबसे ज्‍यादा सुंदर

अगर आप गौर करें तो लड़कियां जब नहाकर आती हैं उस समय सबसे ज्‍यादा सुंदर लगती हैं। गीले-गीले बालों में उनकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। इस समय वो सबसे ज्‍यादा फ्रेश और खूबसूरत नज़र आती हैं। अगर आप उन्‍हें इस समय देखेंगें तो आपको समझ आएगा कि हम ऐसा क्‍यों कह रहे हैं।

तैयार होने और मेकअप करने के बाद भी लड़कियां बहुत खूबसूरत लगती हैं। आपने एक्‍ट्रेसेस को भी देखा होगा कि वो मेकअप के बिना तो पहचान में ही नहीं आती हैं। यही फर्क है कि लड़कियां मेकअप से खुद को सुंदर दिखाने की कोशिश करती हैं जबकि वो बिना मेकअप के सबसे ज्‍यादा खूबसूरत लगती हैं।

लड़कों को पसंद है सादगी

भले ही लड़कियों कितना भी मेकअप कर लें या सज-संवरकर निकल लें लेकिन लड़कों को तो सादगी में रहने वाली लड़कियां ही पसंद आती हैं। लड़कों को ज्‍यादा मेकअप करने वाली लड़कियां अच्‍छी नहीं लगती हैं और उन्‍हें देखकर तो उनकी हंसी निकल जाती है। इसके अलावा भले ही लड़के फैशनेबल और हमेशा टिप टॉप रहने वाली लड़कियों के पीछे भागते हों लेकिन दिल तो वो सादगी में रहने वाली लड़कियों पर ही हारते हैं। वैसे भी कहते हैं कि सादगी में ही खूबसूरती है और ये बात सौ टका सच है।

अगर आप सादगी में विश्‍वास करते हैं तो ज़रा खुद भी गौर करके देखिएगा कि लड़कियां कब सबसे ज्‍यादा खूबसूरत लगती हैं। आप भी पाएंगें कि नहाने के बाद लड़कियों की खूबसूरती कुछ अलग ही होती है और इस समय उनके पास रहने पर आप भी मदहोश हो सकते हैं।

खूबसूरती तो वैसे सीरत से होती है सूरत से नहीं लेकिन अगर आप नहाने के बाद किसी से भी मिलते हैं तो आपमें कॉन्‍फिडेंस बढ़ता है क्‍योंकि उस समय आप अपनी लुक को लेकर आत्‍मविश्‍वास से भरे होते हैं। अगर नहाने के तुरंत बाद भी हम मेकअप ना करें और किसी से मिलने जाएं तो वो भी आपको कहेगा कि आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

आप इसे झूठ मत समझिएगा, ये बात बिलकुल सच है कि नहाने के बाद लड़के भी हैंडसम लगने लगते हैं लेकिन लड़कों की एक बुरी आदत होती है कि वो रोज़ नहाने से जी चुराते हैं।

आपकी ये आदत आपकी फ्रेंड लिस्‍ट को छोटा कर सकती है इसलिए इस बात पर गौर जरूर फरमाएं और सोचें भी।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago