ENG | HINDI

इस कॅरेक्टर की लड़कियां हमेशा सिंगल ही रह जाती हैं

सोशल मीडिया से लेकर लोगों के गॉसिप में एक चीज़ जो आजकल उभर कर सामने आ रही है वो है लड़कियों की बातें. ऐसी लड़कियों की बातें जो उम्र भर अकेली रह जाती हैं. इन लड़कियों को कोई साथी नहीं मिलता. अगर कोई साथी मिल भी जाता है तो वो जल्दी ही छोड़कर उन्हें चला जाता है. आखिर किस तरह की होती हैं वो लड़कियां लड़के उन्हें पसंद नहीं करते और कभी उनके करीब नहीं आते?

कहते हैं कि जोड़ियाँ तो ऊपर से बनती हैं, लेकिन क्या कभी आपने गौर किया कि आपके आसपास कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जिनके लिए न तो ऊपर वाले ने जोड़ीदार भेजा है और न ही नीचे वाले कोई कोशिश करते हैं. आपको इन लड़कियों को देखकर कई बार त्यारस भी आता है और प्यार भी. आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर सबकुछ होने के बाद भी ये लड़की अभी तक अकेली क्यों है.

आमतौर पर लड़कों को ऐसी लड़कियां पसंद होती हैं, जिनकी कोई अपनी विश यानी इच्छा नहीं होती. ऐसी लड़कियां जो लड़कों की हाँ में हाँ और न में न मिलाती हैं. ऐसी लड़कियां हमेशा ही एक अच्छी पत्नी और गर्लफ्रेंड बनकर रहती हैं. इस तरह की लड़कियां अगर कैरेक्टर की भी लूज़ हों तो उनके बॉयफ्रेंड या हसबैंड को पता नहीं चलता, क्योंकि वो बड़ी चालाकी से सबकुछ संभाल लेती हैं, लेकिन एक इस कैरेक्टर की लड़की हमेशा अकेली रह जाती है.

जो लड़कियां आदर्शों वाली, सीधी-सपाट, मुंह पर बोलने वाली, किसी एक से सम्बन्ध रखने वाली और खुद के पैरों पर खड़ी होने वाली होती हैं ऐसी लड़कियों का भविष्य हमेशा अँधेरे में रहता है. अँधेरा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि भारत में उन्हीं लड़कियों की जिंदगी को सुखी मन गया है, जो अपने ससुराल में अपने पति के साथ रहती हैं. जो लड़कियां ससुराल छोड़कर मायके चली आती हैं या पति के साथ नहीं रहतीं, उन्हें अच्छा नहीं माना जाता और उनके भविष्य को बड़ा ही बेकार कहा जाता है.

ऐसी लड़कियां आसानी से अडजस्ट नहीं कर पातीं. वो लड़कों के सवालों पर सवाल खड़ा करती हैं और उन्हें बाहर दूसरी लड़कियों से रिश्ता जोड़ने से मना करती हैं. ऐसी लड़कियां लड़कों के साथ कमाई भी करती हैं और उन्हें सलाह देना भी पसंद करती हैं. लड़कों को ये पसंद नहीं आता, इसलिए वो इस तरह की लड़कियों की तारीफ तो कर देते हैं, लेकिन उनके साथ समय नहीं बिताते.

ऐसे में इतने अच्छे चरित्र वाली लड़कियां अकेली पड़ जाती हैं और उनका जीवन बिना किसी साथी के ही बीतता है. लड़कों को इस तरह की लड़कियों की इज्ज़त करनी चाहिए, क्योंकि यही सही पार्टनर होती हैं. यही आपके जीवन में सुख और दुःख में साथ खड़ी होती हैं.