ENG | HINDI

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर चढ़ाएं ये चीज़े, बरसेगी महादेव की कृपा

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए – भगवान शिव को भोलेनाथ इसलिए कहा जाता है क्‍योंकि वो अपने भक्‍तों की सच्‍चे मन से मानी गई हर मुराद को पूरी करते हैं। उनके भोले स्‍वभाव के कारण ही उन्‍हें भोले बाबा कहा जाता है।

संसार में सर्वशक्‍तिशाली भोलेनाथ को ही कहा जाता है। इनके आगे किसी की भी शक्‍ति नहीं टिकती है। रावण जैसे अनेक महापंडित और योद्धा भी महादेव के ही भक्‍त थे और उनकी कृपा से ही उन्‍हें इतनी शक्‍तियां प्राप्‍त हुई थीं।

महाशिवरात्रि का पर्व बस आने ही वाला है। इस महापर्व पर सभी भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न कर उनसे मनचाहा वरदान मांगते हैं। ऐसी मान्यता है इस दिन भगवान शिव का विवाह मां पार्वती से हुआ था।  तो वही कईं जगह ये भी वर्णित है कि इस दिन सृष्टि का आरंभ हुआ था। ये त्यौहार बहुत ही खास है। इस दिन भक्तगण देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास चीज़ों से उनका अभिषेक करना बहुत ज़रूरी है।

आइए आपको बताते हैं भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कौन सी चीज़े हैं जिनसे भगवान शिव का अभिषेक कर आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं-

१ – धतूरा चढाएं

मान्यताओं के अनुसार धतूरा भोलेनाथ का प्रिय है क्योकि क्योंकि भगवान श‌िव के स‌िर से व‌िष के प्रभाव को दूर करने के ल‌िए धतूरा का प्रयोग किया जाता है। इसलिए महाशिवरात्रि के पावन दिन शिवलिंग पर धतूरा ज़रूर चढा़एं। इससे शत्रु कम होते हैं और धन लाभ भी होता है। इसके अलावा धतूरे का फूल भी भगवान श‌िव को प्र‌िय है। ऐसा माना जाता है कि क्योकि ये फूल सफेद रंग का होता है इसलिए इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है।

२ – गंगाजल से करें अभिषेक

गंगा देवलोक से भगवान शिव की जटा में आकर समाई थी और उसके बाद धरती पर उनका आगमन हुआ था। गंगा के पावन जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से भी  शिवजी अत्यन्त प्रसन्न होते हैं।

३ – गन्ने का रस

इस बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है लेकिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना भी शुभ फलदायी होता है।  गन्ने के रस से श‌िवल‌िंग का अभ‌िषेक करने से धन-धान्य की प्राप्त‌ि होती है और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।

४ – बेलपत्र

बेलपत्र भी भगवान शिव को बहुत प्रिय है, भगवान शिव को महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र चढ़ाने से भी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है लेकिन याद रखें कि बिना कटा-फटा बेलपत्र ही भगवान शिव को चढ़ाएं। बेलपत्र के तीन पत्तों को तीन देवों का प्रतीक माना जाता है।

५ – नाग-नागिन का जोड़ा

काल सर्प दोष या फिर राहु दोष को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा अर्पित करें।

तो भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए, इस शिवरात्रि इन ५ चीज़ों से भगवान शिव का अभिषेक करें, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आप पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी।