ENG | HINDI

भगवान श्रीकृष्ण इन पांच चीजों से होते हैं प्रसन्न ! नंबर 3 तो उन्हें अतिप्रिय है !

श्रीकृष्ण की प्रिय चीजें

भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करके उनकी कृपा पानी है तो फिर उन्हें प्रसन्न करना बहुत मुश्किल भी नहीं है क्योंकि उनकी प्रिय चीजों को अर्पित करके उन्हें शीघ्र ही प्रसन्न किया जा सकता है.

लेकिन उनकी वो प्रिय चीजें आखिर कौन सी है उनके बारे में हर कोई नहीं जानता है.

आइए हम आपको बताते हैं श्रीकृष्ण की प्रिय चीजें, जिन्हें पाकर वे बेहद प्रसन्न होते हैं.

श्रीकृष्ण की प्रिय चीजें –

1 – बांसुरी

भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बेहद पसंद है इसलिए उन्हें बंसी बजैया भी कहा जाता है.  चाहे खुशी हो या गम दोनों हालात में श्रीकृष्ण बांसुरी बजाया करते थे.

उन्हें बांसुरी से इतना गहा लगाव था कि वो इसे हमेशा अपने साथ रखते थे. बांसुरी से लगाव होने के पीछे भी उसके खास गुण बताए जाते हैं

जिस तरह से बांसुरी में कोई गांठ नहीं होती है ठीक उसी तरह से मनुष्य को भी किसी बात की गांठ नहीं बांधनी चाहिए.

दूसरा ये कि बांसुरी बिना बजाए नहीं बजती है इसलिए जब तक ना कहा जाए तब तक नहीं बोलना चाहिए.

बांसुरी जब भी बजती है मधुर बजती है, जिसका मतलब यह है कि जब भी बोलो मीठा बोलो.

krishna-with-Basuri

1 2 3 4 5