ENG | HINDI

पहली बार एक लड़की एक लड़के में क्या देखती है?

चीज़ें जो लड़की लड़कों में देखती है

चीज़ें जो लड़की लड़कों में देखती है – ऐसा नहीं है कि सिर्फ लड़के ही लड़कियों को देखते हैं, लड़कियां भी लड़कों को उसी नज़र से देखती हैं.

भले ही लड़कों को इसका एहसास न हो, लेकिन लड़कियां चुपके से ही सही लड़के को देखकर अपनी राय दे देती हैं. वो तभी कन्फर्म हो जाती हैं कि उन्हें इस लड़के के साथ टाइम स्पेंड करना है या नहीं. लड़कियां एक नज़र में पहली बार लड़कों में जो चीज़ देखती हैं, उसी से निश्चित कर लेती हैं कि कितना लंबा रिलेशन उन्हें उस लड़के के साथ रखना है.

कॉलेज का कैम्पस हो या बस स्टैंड जब कोई लड़की आपको देखती है तो पहली नज़र में उसे जो चाहिए वो देख लेती है और फिर आपसे नजदीकियां बढ़ाती है.

ये कुछ चीज़ें जो लड़की लड़कों में देखती है, पहली नज़र में देखती है.

चीज़ें जो लड़की लड़कों में देखती है –

१ – केयरिंग स्वभाव

पहली बार आपको देखते ही लड़की सबसे पहले ये देखती है कि आप अपने आसपास वालों के साथ किस तरह से व्यवहार कर रहे हैं, अगर आप बहुत बेहूदा तरह से रेस्पोंस दे रहे हैं तो लड़की आपसे दूरी बनाना उचित समझती है, लेकिन जब वो आपको किसी अनजान की मदत करते, किसी कुत्ते को कुछ खिलाते या ऐसा ही कुछ और करते देखती है तो आपको मन ही मन चाहने लगती है. उसे ये महसूस हो जाता है कि आप अच्छे इंसान हैं.

२ – डैशिंग नहीं, कूल लुक

अगर आपको लगता होगा कि आपकी स्मार्टनेस से इम्प्रेस होकर कोई लड़की आपकी महबूबा बन रही है तो भूल जाइए. लड़कियां ऐसा बिलकुल नहीं करतीं. अक्सर लड़कियां उन लड़कों को चुनती हैं, जो कूल होते हैं. ज्यादा स्मार्ट लड़के लड़कियों की पसंद नहीं होते, क्योंकि वो जानती हैं कि दूसरे ही दिन आप किसी और लड़की पर लाइन मारेंगे.

३ – बात करने का तरीका

लड़कियां अक्सर उन लड़कों से दूरी बनाती हैं जो बड़े ही स्टाइल में बात करते हैं और हर बात पर गाली देते नज़र आते हैं. लड़कियां उन्हीं लड़कों के साथ समय बिताना चाहती हैं, जो सलीके और तरीके से बात करते हैं.

चीज़ें जो लड़की लड़कों में देखती है – अब से अपना स्टाइल चेंज कीजिए, क्योंकि उससे आपको टाइम पास करने के लिए लड़की तो मिल जाएगी, लेकिन एक अच्छा हमसफ़र कभी नहीं मिलेगा.