जीवन शैली

विदेशों में बैन ये चीजें भारत में नहीं हैं बैन !!

विदेशों में बैन – क्या आप लाइफब्वॉय साबुन से हाथ धोती हैं? मैगी भी चटकारे लेकर खाती है?

अगर हां तो ये आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। हर किसी को मालूम है कि भारत का कानून बहुत ही लचीला है।

इसे कोई भी तोड़-मरोड़ कर अपने तरीके से यूज़ कर लेता है। इसलिए तो हर वो चीज जो विदेशों में बैन होती हैं वो भारत में लीगली चल रही हैं। फिर चाहे कोई साबु हो या दवाई। वैसे भी हम भारतीयों की तो जान बहुत ही सस्ती है।

हां, सच में ही सस्ती है। तभी तो हर रोज कोई ट्रक के नीचे आकर मर रहा है तो कोई दवाई खाकर। खैर ये सब बात हटाते हैं। क्योंकि इस पर बात करेंगे तो लंबी-चौड़ी बहस हो जाएगी। तो मुद्दे पर आते हैं और बात करते हैं उन चीजों की जो विदेशों में बैन  लेकिन देश में लीगली चालू हैं।

विदेशों में बैन चीज़ें –

डिस्प्रिन

भारत में सिरदर्द करने पर डिस्प्रिन काफी खाई जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये विदेशों में बैन है। ये गोली खून को पतला करने का काम करती हैं और ह्यूमन बॉडी के प्लेटलेट्स कम करती हैं। जिसके कारण ये दवाई यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में बैन की हुई है। दिल्ली सरकार ने भी इस पर बैन लगाया हुआ है लेकिन फिर भी ये खुलेआम बिक रही है और लोग इसे खा रहे हैं।

लाइफब्वॉय साबुन

लाइफब्वॉय साबुन का नाम सुना है? इसके ऊपर तो फेमस एड भी बना है, “बंटी तेरा साबुन स्लो है क्या?” ये तो बहुत फेमस पंचलाइन है जिसे हर कोई किसी ना किसी बात पर यूज़ कर लेता है। आप भी यूज़ करते होंगे ये साबुन। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये साबुन विदेशों में बैन है। ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाता है जो अमेरिका में जांच करने पर पता चला था। इस कारण ये अमेरिका में बंद है।

रेडबुल

ये एक पीने की चीज है जिसे देश में युवा मजे से पीते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये एनर्जी ड्रिंक आपके दिल को खराब कर सकता है और हार्ट अटैक, डिप्रेशन, हाइपर टेंशन की तरफ आगे बढ़ने पर मजबूर कर देता है। जिसके कारण इसे फ्रांस और डेनमार्क में बैन किया हुआ है।

किंडर ज्वॉय

ये जैली के बारे में तो हर किसी ने सुना होगा और खाया भी सबने होगा। इसे बच्चे खूब खाते हैं। आज भी बच्चों को लोग बहलाने के लिए देते हैं। इसके अंदर जो खिलौने निकलते हैं वो तो बच्चों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन बच्चों को पसंद आने वाली ये जैली चॉकलेट भी विदेशों में बैन है। बच्चों के लिए यह कलरफुल चॉक्लेट बहुत ही नुकसानदायक हैं। इसे भी अमेरिका में एक जांच में बच्चों के लिए नुकसानदायक माना गया था जिसके कारण ये वहां बैन है।

समोसा

भारत का सबसे बेस्ट स्ट्रीट फुड इस लिस्ट में शामिल होगा, ये किसी को मालूम नहीं था। इसका स्वाद हर किसी को काफी पसंद आता है। यहां हर घर में मेहमान के आने पर ये जरूर मंगवाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये खाने की चीज के ऊपर एक देश ने बैन लगाया हुआ है। चटपटा स्वाद वाले समोसे पर सोमालिया में प्रतिबंध लगा हुआ है। जिसका श्रेय जिहादी आतंकी संगठन अलशबाब को जाता है। वो भी हेल्थ के कारण नहीं बल्कि धर्म के कारण। अलशबाब ने इसे अपने इलाके में क्रिश्चयनिटी से मिलने के कारण बैन लगाया हुआ है।

ये है वो चीज़ें जो  विदेशों में बैन – अगर खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इन पाच चीजों को खाने या पीने से पहले एक बार जरूर सोच लीजिएगा। तो इन बैन लगी हुई चीजों से दूर रहें और स्वस्थ रहें। कम से कम डिस्प्रिन तो ना ही लें। ठीक है।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago