ENG | HINDI

राशि चक्र का सम्पूर्ण विज्ञान! जानिये सारे तथ्य!

science-of-zodiac-signs

बचपन से हर कोई हमारे राशि चक्र के बारे में जानना चाहता है!

जब कभी भी हम किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जिसके विचार हम से मिलते-जुलते हैं, एक सवाल जो ज़रूर एक दूसरे से पूछा जाता है, वो है, ‘आपका राशि चक्र क्या है’? और जब किसी का राशि चक्र हमारे राशि चक्र जैसा ही होता है तो ऐसी खुशी होती है मानो सृष्टि ने हम दोनो को मिलाने की कोशिश की है|

हमें बताया गया है कि हमारी जन्म-तिथि यह बताती है हमारा राशि चक्र क्या होगा और वही एक इंसान के जीवन के हर पहलू को नियंत्रित करता है!

उद्देश्य

आख़िर राशि चक्र का उद्देश्य क्या है और इतने सारे लोगों के लिए वो इतना ख़ास क्यों है? वैज्ञानिकों के अनुसार यह सितारों और नक्षत्रों का सूरज और चाँद के साथ एकत्रीकरण है जो हमारे जीवन भर के व्यवहार पर असर डालता है|

क्या यह सच में काम करता है? ज़्यादातर लोगों को लगता है कि हाँ, यह काम करता है और सच में हमारा भविष्य बताता है, ख़ास तौर पर आने वाले दिनों की परेशानियाँ और उनसे कैसे निपटा जाए! मगर कुछ समझदार लोग यह भी मानते हैं कि राशि चक्र हर इंसान के हिसाब से नही बल्कि इंसानी आचरण को दर्शाता है| चूँकि इंसान अलग होते हुए भी करीब-करीब एक समान ही होते हैं और हालात के हिसाब से सबका व्यवहार भी तकरीबन एक सा ही होता है, इसलिए लगता है मानो राशि चक्र में कही हर बात सही है!

सच क्या है

जब भी हमें यह सोचना पड़ता है कि राशि चक्र में लिखी बात और जीवन में घटी घटनाओं का रिश्ता क्या है तो हम अपने अतीत में झाँकते हैं| अब यह तो इंसानी फ़ितरत और सोच पर निर्भर करता है कि हम दोनो बातों को कैसे जोड़ते हैं और कोई भी सितारे इसके बारे में कुछ बता नही सकते! अब राशि-फल में संयोग की संभावना ज़्यादा रहती है क्योंकि इस दुनिया में 600 करोड़ लोग हैं और संयोगवश बहुत से लोग बहुत से चीज़ें एक जैसी ही करेंगे! और लगने लगता है जैसे राशि चक्र की बात सही हुई!

शातिर दिमाग़ के लोगों ने इसी मानसिकता का फ़ायदा उठा के कुछ ऐसे औज़ार विकसित कर लिए जिनके बाल पर वो हमारा भविष्य बताने का दावा करते हैं| क्रिस्टल बॉल, टॅरो कार्ड्स, फॉर्चून कुकीस वगेरह जैसी चीज़ों का इस्तेमाल कर कुछ लोग हमें यह विश्वास दिला देते हैं कि उनका संपर्क आलोकिक शक्तियों से है और वो हमारा भविष्य बता सकते हैं| नॉस्ट्रडॅमस का ही उदाहरण लीजिए जिसने अपनी भविष्यवाणियाँ जेल की दीवारों पर लिख डाली थीं| उसकी एक भविष्यवाणी, जो अमरीका में हुए 26/11 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकवादी हमले से मेल खाती थी, ने सारी दुनिया को हिला के रख दिया! उसके बाद तो सभी दौड़ पड़े जानने के लिए कि दुनिया का भविष्य क्या है!

राशि चक्र की तरफ आकर्षण

समाज और हमारे मन में राशि चक्र का इतना महत्व इस वजह से भी है क्योंकि कहीं ना कहीं वो मनुष्य के आंतरिक मन के उस हिस्से को छू जाती है जो हम सब में मौजूद है और कहीं ना कहीं हम सब ने अनुभव भी की है| हाँ आजकल की ज्योतिष् विद्या और राशि फल सिर्फ़ पैसा कमाने का एक ज़रिया मात्र बन के रह गया है| अगर आप ध्यान से देखें तो हर राशि चक्र में कुछ बातें एक सी ही होंगी| बहुत से लोगों का मानना था कि धरती सपाट है और बाद में पता चला की वो बकवास थी, धरती तो गोल है! इसी तरह ज्योतिष् विद्या और राशि चक्र का अपना महत्व है, उनके पीछे एक तर्क है लेकिन वो हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के हर हिस्से को काबू में रख सकती है यह बेकार की बात है!

हम एक समझदार पीढ़ी का हिस्सा हैं, आसानी से बेवकूफ़ नही बन सकते|

हमें अपनी सोच और विचार तथ्यों और उनकी उपयोगिता के बल पर आधारित करनी चाहिए| सिर्फ़ यह सोच के कि आने वाला कल दुख ला सकता है, अपने आज को क्यों खराब करें|

ज़िंदगी ज़िंदादिली का नाम है, बे-ख़ौफ़ होके जीना ही जीना है! हर वक़्त सिर्फ़ ज्योतिष् विद्या और राशि फल के अनुसार जीवन जीने की कोशिश करना वक़्त की बर्बादी है|

समझदार बानिए और इस बात पर ध्यान दीजिए कि कैसे आप अपना और समाज का भला कर सकते हैं और एक हँसी-खुशी से भरी ज़िंदगी जी सकते हैं!