फैशन

इस रंग के कपड़ों में सबसे ज्यादा आकर्षक लगते हैं मर्द !

अगर आपको हर महफिल में आकर्षण का केंद्र बनना या स्‍टाइल स्‍टेटमेंट बनना अच्‍छा लगता है तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता है। हाल ही में हुई एक साइकोलॉजिकल रिसर्च में ये बात सामने आई है किसी भी शख्‍स के आकर्षण में रंग बहुत महत्‍व रखता है।

इसके अनुसार आपने किस रंग के कपड़े पहनें,ये आपके एट्रैक्टिव होने से जुड़ा है। जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी और जर्नल ऑफ एक्‍सपेरिमेंटल साइकोलॉजी में प्रकाशित हुई एक स्‍टडी में यह बात सामने आई है कि महिलाएं और पुरुष दोनों ही लाल रंग के कपड़ों में एक-दूसरे को सबसे ज्‍यादा अट्रैक्‍टिव लगते हैं।

इस स्‍टडी की मानें तो जब लड़के लाल रंग पहनते हैं तो ये उनके स्‍टेटस का सिगनल देता है और इससे पता चलता है कि वो दूसरों पर अपनी धाक जमाने के काबिल हैं। खासतौर पर लड़कियों को मर्द लाल रंग के कपड़े में ज्‍यादा आकर्षित लगते हैं।

शोधकर्ताओं ने ग्रेजुएशन कर रही कुछ लड़कियों को पुरुषों की ब्‍लैक एंड व्‍हाइट बैकग्राउंड की तस्‍वीरें दिखाईं गईं जिनमें कुछ मर्दों ने लाल और कुछ ने सफेद कपड़े पहने थे और इसके आधार पर उन्‍हें मर्दों के आकर्षण का मापने के लिए कहा गया। महिलाओं ने लाल बैकग्राउंड वाली तस्‍वीरों को ज्‍यादा आकर्षित बताया।

शोधकर्ताओं ने बताया कि इस सर्वे में उन्‍हें पता चला कि महिलाएं लाल रंग में पुरुषों को ऊंचे स्‍टेटस का मानती हैं और उन्‍हें ज्‍यादा अमीर समझती हैं। ये उन्‍हें ज्‍यादा अट्रैक्‍टिव इसलिए भी लगते हैं क्‍योंकि उन्‍हें लगता है कि वो इनके सहारे ऊपर जा सकती हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि लाल कपड़ों वाले पुरुष महिलाओं को ज्‍यादा आकर्षक, पॉवरफुल और सेक्‍शअुली स्‍ट्रॉन्‍ग लगे। लाल रंग दिखने पर महिलाओं के मन में एक अलग ही ख्‍याल आता है।

अब अगर आपको किसी लड़की को इंप्रेस करना है तो उसके सामने लाल रंग की टीशर्ट या शर्ट पहनकर जाएं। आपको फायदा जरूर होगा और आप जिसे इंप्रेस करना चाहते हैं उनके साथ-साथ उनकी सखी-सहेली भी इंप्रेस हो जाएंगीं।

इसके अलावा कुछ समय पहले हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि इंसान उन लोगों की तरफ ज्यायदा अट्रैक्ट होता है जिनके फीचर्स उनके माता-पिता से मिलते-जुलते हों। इस रिसर्च के परिणाम यू.के की ग्लासगो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा निकाले गए हैं।

रिसर्च की मानें तो हेट्रोसेक्शुअल पुरुष और लेस्बियन महिलाओं में ऐसी महिलाओं के लिए प्यार की भावना पैदा होती है जिनकी आंखों का रंग उनकी मां की आंखों के जैस हो। हेट्रोसेक्शुयअल महिला और गे पुरुष अपने पिता जैसी आंखों वाले पुरुषों के प्रति आकर्षित रहते हैं।

इस अध्ययन में 300 पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया था। इस रिसर्च के परिणामों को सेक्शुअल इन प्रिंटिग थ्योरी के साथ भी जोड़कर देखा गया है।

दरअसल, ये एक थ्योरी है जिसमें पशुओं की अनेक प्रजातियों पर रिसर्च की गई थी। इस थ्योरी के अनुसार पक्षी और जानवर सभी अपने लिए ऐसा साथी चुनते हैं जो उनके माता-पिता जैसा दिखता हो या जिनके आंखों का रंग उनके पैरेंट्स जैसा हो।

ना जाने शोधकर्ता भी कैसी अजग-गजब रिसर्चों में लगे रहते हैं और अपने परिणामों से लोगों को हैरान कर देते हैं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago