Categories: विशेष

ये 10 इंसान – महाराष्ट्र की शान

महाराष्ट्र!

भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य होने के साथ-साथ भारत के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक भी है!

यहाँ बहुत सारे महान लोगों ने जन्म लिया और इस राज्य का और भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया!

यह सूची उन 10 महान मराठी शख्सीयतों की है जो महाराष्ट्र में पैदा हुए और पूरे भारत में अपने नाम का लोहा मनवाया!

10. लता मंगेशकर.
बिना किसी शक, भारत की सबसे प्रख्यात और सबसे महान गाइका, लता मंगेशकर जी ने काफी ऐसे गीत गाए हैं जिन्होंने भारतीय सिनेमा जगत में संगीत को एक नई शक्ल दी है! वे बेशक इस लिस्ट में शामिल होने की हक़दार हैं!

9. दादासाहेब फाल्के.
भारत की पहली फिल्म, ‘राजा हरिश्चंद्र’ बनाने का श्रेय दादासाहेब फाल्के जी को ही जाता है. उन्होंने 1913 में यह फिल्म बनाई थी और फिर उसके बाद भारतीय सिनेमा जहां तक पहुंचा है वे आप भी जानते हो! सबकुछ उन्ही की बदौलत है.

8. सचिन तेंदुलकर.
भारत के सबसे महान बल्लेबाज़, सचिन तेंदुलकर ने बल्लेबाज़ी के लगभग सभी रिकॉर्ड बनाए हैं जो शायद आनेवाले समय में कोई नहीं तोड़ सकता! क्यों? आपको ऐसा नहीं लगता?

7. महात्मा फुले.
महात्मा ज्योतिराव फुले! स्त्री अशिक्षण, जाती व्यवस्था और सामाजिक असामानता के खिलाफ लड़ते-लड़ते इन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी बिता दी! सामाजिक कार्यों के साए में इस महान शख्स ने ज़िंदगी की खुली धूप को पूरी तरह भुला दिया.

6. बाल गंगाधर तिलक.
“स्वराज्य हा माझा जन्मसिद्ध अधिकार आहे आणि तो मी मिळवणारच का नारा लगानेवाले बाल गंगाधर तिलक जी ‘इंडियन इंडिपेंडेंस मूवमेंट’ के पहले लीडर थे! इन्हें लोकमान्य की उपाधि भी प्राप्त थी! शायद ही कोई इनसे ज़्यादा निडर नेता फिर कभी पैदा हुआ होगा!

5. रानी लक्ष्मीबाई.
1857 की लड़ाई में रानी लक्ष्मीबाई ने बेहद महत्त्वपूर्ण किरदार निभाया था. इन्होंने पूरे भारत को यह बताने में रत्ती भर की भी कसर नहीं छोड़ी कि औरतें भी मर्दों से कम नहीं होतीं!

4. विनायक दामोदर सावरकर.
हिंदुत्व को उसका शुरूआती ढांचा प्रदान करनेवाले सावरकर जी ने कुछ ऐसी कविताएँ लिखी थीं जिन्होंने हर एक स्वतंत्र सेनानी का दिल गर्व से भर दिया था. वे एक कारण थे कि भारत के लोगों ने पहली बार एक संगठित राष्ट्र का सपना देखा!

3. बाबासाहेब आंबेडकर.
हिन्दुस्तान का संविधान लिखनेवाले भी एक मराठी थे! भारत के सबसे महान लोगों में इनका नाम शुमार है! दलित होते हुए भी आंबेडकरजी ने भारत जैसे देश का संविधान लिख डाला! अब आप ही बताइये! यह महानता नहीं तो और क्या है?

2. संत तुकाराम.
संत तुकाराम ने अपनी ज़िंदगी विठोबा को समर्पित कर दी और यह मानते हुए जीते रहे कि एक अकेला सबका मालिक है, और जो वह चाहेगा, वही होगा! उनकी कविताएँ और अभंग आज भी स्कूल की पुस्तकों में पाई जाती हैं! आज के युवा अगर संत तुकाराम की बताई बातों को अपनाएं, तो वाकई में भारत एक बेहतर राष्ट्र बन सकता है!

1. शिवाजी भोंसले.
भारत के सबसे महान सम्राटों में से एक, शिवाजी महाराज ने भारत को अपने राज्यकाल तक मुग़लों के पंजों से बचाए रखा! 2000 सैनिकों की अपनी टुकड़ी को 1,00,000 सैनिकों की सेना में बदलने के बाद औरंगजेब जैसे क्रूर शासक को मारने का श्रेय सिवाजी महाराज को ही जाता है! वे बिना किसी सवाल सबसे महान महाराष्ट्री और सबसे महान भारतीय भी थे!

आपको क्या लगता है?

क्या आप हमारी सूची के साथ सहमत हैं?

अगर हम किसी और शख्सियत का नाम भूल रहे हैं तो कृपया नीचे कमेंट कर के हमें बताएँ.

Durgesh Dwivedi

Share
Published by
Durgesh Dwivedi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago