Followers Archives - Youngisthan.in

जानिए बाबा कैसे बन जाते हैं सेक्स गुरु
आजकल देश में धर्म गुरु कम और सेक्‍स गुरु ज्‍यादा बनने लगे हैं।

धर्म के नाम पर लोगों को ठगने वाले धर्मगुरु धार्मिक कार्यों से ज्‍यादा लड़कियों और सेक्‍स में रूचि रखते हैं।

इसका प्रमाण तो आपको आए दिन मीडिया में छाई हुई रेप की खबरों से मिल ही जाएगा। देश के अधिकतर चर्चित रेप के मामलों में बाबा या कोई धर्मगुरु आरोपी बनने लगे हैं।

अब आसाराम बापू का ही नाम ले लीजिए। इनकी ख्‍याति सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा था कि उनके जैसा इतना उच्‍च कोटि का धर्मगुरु किसी नाबालिग लड़की का रेप कर सकता है। वहीं पिछले साल ही रोहिणी के एक आश्रम में रेपिस्‍ट बाबा ही नहीं बल्कि लड़कियों को खरीदकर उनसे देह व्‍यापार करवाया जा रहा था।

मीडिया में बाबाओं के रेप केस की खबरों को देखकर आपको भी लगता होगा कि जब इन्‍होंने धर्म को अपनाया ही था तो फिर सेक्‍स जैसी तुच्‍छ चीज़ में ये कैसे फंस गए। तो दोस्‍तों आपको बता दें कि इस दुनिया की मोह माया का त्‍याग करना इतना आसान नहीं है और जब आपके पैसा है और करोड़ों लोग आपके फॉलोअर्स हैं तो आपकी पॉवर अपने आप ही बढ़ जाती है और फिर आपको लगने लगता है कि आप कुछ भी कर सकते हैं और अगर कोई गलत काम करें भी तो उनका बेशुमार पैसा उन्‍हें बचा लेगा।

पैसे और पॉवर की खुमारी ऐसी होती है कि लोग सब भूल जाते हैं और शायद यही खुमारी हमारे देश के बाबाओं के सिर भी चढ़ी हुई है। इसी नशे में चूर होकर बाबा सेक्‍स गुरु बन जाते है और रेपिस्‍ट बन जाते हैं। सेक्‍स गुरु को लगता है कि कोई भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है और अगर वो फंस भी गए तो उनका पैसा उन्‍हें बचा लेगा लेकिन ऐसा होता नहीं है। सालों से आसाराम जेल में बंद है और उसका पैसा कुछ नहीं कर पा रहा है। उसकी तरह ना जाने कितने ही बाबा जेल में अपने कर्मों की सज़ा की भुगत रहे हैं।

तो चलिए अब जानते हैं कि कि आखिर किस तरह ये बाबा सेक्‍स गुरु बनाते है और इतने हज़ारों-करोड़ों का अंपायर खड़ा कर लेते हैं।

भरोसा जीतना

आजकल बाबा पैसा कमाने के लिए सबसे पहले लोगों का भरोसा जीतते हैं।

सबसे पहले रामदेव बाबा ने फ्री में योग सिखाया और फेमस होने के बाद अपने आश्रम में हज़ारों की फीस रख दी। राम रहीम के फॉलोअर्स ज्‍यादातर अनपढ़ लोग हैं। उन्‍होंने पहले लोगों की मदद करके उनका भरोसा जीत लिया।

फॉलोअर्स का हाथ

सभी बाबाओं की सफलता के पीछे उनके लाखों-करोड़ा फॉलोअर्स का हाथ है। देश के नेता तक लोगों की मुश्किलों को दूर नहीं कर पाते हैं लेकिन ये बाबा अपने पैसे से लोगों के साथ जुड़ जाते हैं और उनकी परेशानी दूर करते हैं जिससे लोगों की इनमें आस्‍था बढ़ जाती है।

नेटवर्किंग

इन बाबाओं के लिए इनके फॉलोअर्स से ज्‍यादा ईमानदार और कोई नहीं होता है। इन्‍हीं के ज़रिए बाबा माउथ पब्‍लिसिटी द्वारा अपने प्रॉडक्‍ट्स लोगों तक पहुंचाते हैं। फॉलोअर्स का नेटवर्क ही उनका सबसे बड़ा हथियार होता है और इसी की मदद से बाबा अपना बिजनेस अंपायर खड़ा कर पाते हैं।

इस तरह भारत में बाबाओं का कल्‍चर फल-फूल रहा है वे सेक्‍स गुरु बन रहे है और ये बाबा अपनी पॉवर और पैसे से देश को भ्रष्‍ट बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

The post जानिए बाबा कैसे बन जाते हैं सेक्स गुरु appeared first on Youngisthan.in.