baba harbhajan singh Archives - Youngisthan.in

भारत का एक ऐसा शहीद सैनिक, जो आज भी सरहद पर करता है ड्यूटी
अगर आज हम अपने घरों में चैन से सो रहे हैं तो उसकी वजह हैं हमारे सैनिक, जो सरहद पर रात-दिन पहरा देते रहते हैं.

वे हमारी और हमारे देश की रक्षा में 24 घंटे तत्पर हैं. वह अपने देश के लिये जान लेते भी हैं और जान देते भी हैं. उनके लिये सबसे पहले उनकी मां भारत माता हैं. ऐसे में कई बार मां के लिये जवान शहीद भी हो जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि शहादत के बाद भी कोई सैनिक देश सेवा में डटा रहा हो और मरने के बाद भी अपनी मातृभूमि पर आंच तक नहीं आने दी हो शायद नहीं.

शहीद सैनिक करता है देश की सेवा

जी हां, यह बात सच है आज हम आपको एक ऐसे जवान की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने शहादत के बाद भी अपने देश की रक्षा का बीड़ा उठा रखा है.

इस शहीद सैनिक की पदोन्नति भी होती है. इस भारतीय सैनिक का नाम है ‘बाबा हरभजन सिंह’, जिनकी आत्मा हमेशा भारतीय सेना को चीन की तरफ से होने वाली गतिविधियों के बारे में सपने में आकर आगाह कर देती है. जिसकी वजह से भारतीय सैनिकों को चीन द्वारा किए जाने वाले मोमेंट के बारे में पहले से ही पता चल जाता है और भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों के साथ मिलकर कोई न कोई हल जरूर निकाल लेते हैं, जिसकी वजह से दोनों सरहदों पर शांति कायम रहती है. आपको बता दें कि भारतीय सैनिक ही नहीं बल्कि चीनी सैनिक भी बाबा हरभजन सिंह पर विश्वास करते हैं. क्योंकि उन्होंने घोड़े पर सवार होकर रात में बाबा के गश्त लगाने की पुष्टि की है. इसलिये हर बार भारत और चीन के बीच होने वाले ‘फ्लैग मीटिंग’ में हरभजन सिंह के नाम की एक खाली कुर्सी लगाई जाती है ताकि बाबा वहां बैठकर मीटिंग अटैंड कर सकें.

तो चलिए आपको बताते हैं बाबा हरभजन सिंह के बारे में…

बाबा हरभजन सिंह की 1968 में हो गई थी मृत्यु

30 अगस्त 1946 को जन्मे बाबा हरभजन सिंह का जन्म गुजरावाला में हुआ था.  9 फरवरी 1966 को भारतीय सेना के पंजाब रेजिमेंट में सिपाही पद पर नियुक्त हुए थे. मात्र 2 साल बाद यानि 1968 में वह 23वें पंजाब रेजिमेंट के साथ पूर्वी सिक्किम में सेवारत थे. 4 अक्टूबर 1968 को खच्चरों का काफिला ले जाते वक्त पूर्वी सिक्किम के नाथू ला दर्रे के पास उनका पैर फिसल गया और घाटी में गिरने से उनकी मृत्यु हो गई. पानी का तेज बहाव होने के कारण उनका शव सेना को नहीं मिल पा रहा था, लगभग 3 दिन तक तलाश करने के बाद भी उनका शव नहीं मिला.

फिर एक दिन उन्होंने अपने साथी सैनिक के सपने में आकर अपने शव के बारे में जानकारी दी. खोजबीन करने पर तीन दिन बाद भारतीय सेना को बाबा हरभजन सिंह का पार्थिव शरीर उसी जगह मिला जहां पर बाबा हरभजन सिंह ने बताया था.

नाथू ला दर्रे के पास बना है बाबा हरभजन सिंह का मंदिर

हरभजन सिंह का शव मिलने के बाद उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया.

माना जाता है कि बाबा हरभजन सिंह ने एक बार फिर अपने साथी सैनिक के सपने में आकर उनकी समाधि बनाई जाने की इच्छा जाहिर की. बाबा की बात मानते हुए सेना ने उनकी एक समाधि भी बनवाई. समाधि के साथ-साथ बाबा हरभजन सिंह (Baba Harbhajan Singh) की एक फोटो और उनका सामान रखा गया. बाबा हरभजन सिंह को नाथू ला का हीरो भी कहा जाता है. यह मंदिर ‘जेलेप्लाथ दर्रे और नाथू ला दर्रे’ के बीच में 13000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है.

इस मंदिर को बाबा हरभजन सिंह मंदिर कहा जाने लगा है. यहां हर साल हजारों श्रद्धालु आकर बाबा के दर्शन करते हैं. उनकी समाधि के बारे में मान्यता है कि यहाँ पानी की बोतल को 3 दिन रखने पर उसमें चमत्कारिक गुण आ जाते हैं और इसका 21 दिन सेवन करने से श्रद्धालु अपने रोगों से छुटकारा पा जाते हैं. इस दौरान मांसाहार और शराब का सेवन निषेध होता है.

सीमा पर घोड़े से रात में करते हैं गश्त

गौरतलब है कि बाबा की मृत्यु को 48 साल हो चुके हैं लेकिन वह आज दिन तक अपनी ड्यूटी पर रहते हैं. बाबा के मंदिर में बाबा के जूते,वर्दी और बाकी सामान वैसे ही रखे गये हैं. भारतीय सेना में जब किसी नये सैनिक की भर्ती होती है तो वह इस मंदिर में आकर माथा टेकता है. बाबा के मंदिर की पहरेदारी भारतीय जवान ही करते हैं. और रोजाना उनके जूते में पॉलिश करते हैं, उनकी वर्दी साफ करते हैं, और उनका बिस्तर भी लगाते हैं. लेकिन उनके साफ किए हुए जूतों पर कीचड़ लगी होती है और उनके बिस्तर पर सिलवटें देखी जाती हैं, जो उन्हें बाबा हरभजन सिंह के होने का एहसास दिलाती है.

आज भी मिली है तनख्याह और होती है पदोन्नति

सारे भारतीय सैनिकों की तरह बाबा हरभजन को भी हर महीने तनख्वाह दी जाती है. सेना के पेरोल में आज भी बाबा का नाम लिखा हुआ है. सेना के नियमों के अनुसार ही उनका प्रमोशन भी होता है इसलिये बाबा हरभजन सिंह सिपाही से कैप्टन के पद पर आ चुके हैं.

हर साल बाबा को 15 सितंबर से 15 नवंबर तक दो महीने की छुट्टी पर रहते थे और बड़ी श्रद्धा के साथ स्थानीय लोग और सैनिक एक जुलुस के रूप में उनकी वर्दी, टोपी, जूते और साल भर का वेतन दो सैनिकों के साथ, सैनिक गाड़ी में नाथुला से न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन तक ले जाते थे. वहाँ से डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस से उन्हें जालंधर (पंजाब) लाया जाता था. ट्रेन में बाबा हरभजन सिंह के नाम का टिकट भी बुक कराया जाता था. स्टेशन से सेना की गाड़ी उन्हें उनके गाँव तक छोडऩे जाती थी. वहाँ सेना के जवान बाबा के सामान को उनकी मां के हाथों में सौंप देते थे. फिर छुट्टी पूरी समाप्त होने पर उसी ट्रेन से बाबा को आस्था और सम्मान के साथ उनकी समाधिस्थल पर वापस लाया जाता था. लेकिन कुछ साल पहले इस आस्था को अंधविश्वास कहा जाने लगा, तब से यह यात्रा बंद कर दी गई. अब बाबा हरभजन सिंह 12 महीने छुट्टी पर रहते हैं.

वैसे तो दोस्तों, सेना में किसी भी प्रकार के अंधविश्वास की मनाही है. फिर भी भारतीय सैनिकों का मानना है कि मरने के बाद भी बाबा हरभजन सिंह अपने देश की सेवा में जुटे हुए हैं इस शक्ति की अनुभूति उन्हें हर पल होती है.

The post भारत का एक ऐसा शहीद सैनिक, जो आज भी सरहद पर करता है ड्यूटी appeared first on Youngisthan.in.

एक ऐसा देश भक्त जो मरने के बाद भी कर रहा है देश की हिफाज़त!
ऐसी सत्य घटना जो आपने शायद पहले न सुनी हो.

एक ऐसे देश भक्त की कहानी जो मरने के बाद भी सरहद को नहीं छोड़ा और आज भी देश के प्रति अपना फर्ज निभा रहा है.

यह कहानी है हरभजन सिंह की.

हर भजन सिंह एक ऐसे देश भक्त है जिनकी देश भक्ति की कोई मिसाल नहीं.

हरभजन सिंह  के लिए कहा जाता है कि अपने मरने के बाद भी सरहद पर अपनी ड्यूटी दे  रहे है और उसकी  तनख्वाह भी सरकार  उनके घरवालो को पहुंचा देते हैं.

उनकी सेना में एक रेंक है और समय समय पर  उनका प्रमोशन भी किया जाता है.

कुछ साल पहले तक उन्हें 2  महीने की छुट्टी पर गाँव भी भेजा जाता था और  इसके लिए ट्रैन में सीट रिज़र्व की जाती थी. तीन सैनिको उनका सारा सामान लेकर  उनके गाँव तक छोड़ने  जाते थे और  छुट्टी ख़त्म होने के बाद उनको  फिर  सिक्किम लेकर आते थे. जब तक हरभजन  छुट्टी पर रहते थे तो सीमा पर तैनात  सैनिको को उनकी  मदद नहीं मिल पाती थी इसलिए उस समय  पूरा बॉर्डर हाई अलर्ट  रहता था.

हरभजन सिंह का जन्म गुजरावाला में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है.

हरभजन सिंह नौकरी के  2 साल  बाद, सिक्किम में, एक दुर्घटना में मारे गए. बताया जाता है कि  एक दिन जब वो खच्चर पर बैठ कर नदी पार कर रहे थे तो खच्चर सहित नदी में बह गए.

नदी में बहकर उनका शव काफी आगे निकल गया और दो दिन की तलाशी के बाद भी  उनका शव कहीं नहीं  मिला.

दो दिनों के बाद खुद हरभजन ने अपने एक साथी सैनिक के सपने में आकर अपनी शव की जगह बताई. सुबह जब उस जगह में जाकर देखा गया तो हरभजन का शव वहां मौजूद था. उसके शब् का अंतिम संस्कार किया गया. इस घटना के बाद हरभजन सिंह के  साथी सैनिको की उनमे आस्था बढ़ गई और उन्होंने उनके बंकर को एक मंदिर का रूप दे दिया।

जब उनके चमत्कार बढ़ने लगे और वो विशाल जन समूह की आस्था का केंद्र हो गए, तब उनके लिए एक नए मंदिर का निर्माण किया गया जो की ‘बाबा हरभजन सिंह मंदिर’ के नाम से जाना जाता है.

यह मंदिर गंगटोक में जेलेप्ला दर्रे और नाथुला दर्रे के बीच, 13000 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित  है. पुराना बंकर वाला मंदिर इससे 1000 फ़ीट ज्यादा ऊंचाई पर स्थित  है.

मंदिर के अंदर बाबा हरभजन सिंह की एक फोटो और उनका सामान रखा हुआ  है.

मंदिर में बाबा का एक कमरा भी है जिसकी रोज  सफाई करके बिस्तर लगाया जाता है और उनकी  सेना की वर्दी और जुते साफ़ करके रखे जाते हैं.  ये देखा गया है कि रोज़ सफाई करने पर उनके जूतों में कीचड़ और चद्दर पर सलवटे दिखाई देती है.

इस इलाके में आने वाला हर नया सैनिक सबसे पहले उनके दर्शन करने जाते है.

यहाँ के लोगो की मान्यता है कि  इस मंदिर में बोतल में  पानी भरकर तीन दिन के लिए रख दिया जाए तो उस पानी में चमत्कारिक औषधीय गुण आ जाते है और यह  पानी 21 दिन के भीतर प्रयोग में लाया जाये तो बहुत सारे रोग मिट जाते है.  इस कारण  इस मंदिर में नाम लिखी हुई बोतलों का ढेर जमा  रहता है. इस पानी के इस्तेमाल के दौरान मांसाहार और शराब का  सेवन निषेध होता है.

इनका बंकर लाल और पीले रंगो से सज़ा है. सीढ़ियों के दोनों साइड रेलिंग पर नीचे से ऊपर तक घंटिया बंधी होती है. साथ ही  बंकर में कॉपिया रखी होती है  जिसमे लोग अपनी  मुरादे लिखते है.

ऐसा माना जाता है कि इनमे लिखी गई हर मुराद पूरी होती है.

इसी तरह में बंकर में एक ऐसी जगह है जहाँ लोग सिक्के गिराते है यदि वो सिक्का उन्हें वापस मिला जाता है तो वो खुद को भाग्यशाली मानते  हुए उस सिक्के को  हमेशा के लिए अपने पर्स या तिजोरी में रख लेते हैं.

दोनों जगहों का सम्पूर्ण संचालन आर्मी के द्वारा ही किया जाता है.

जिन्दा इंसान देश को बेचकर खा रहें है और एक देश प्रेमी मरकर भी सरहद पर अपना फ़र्ज़ निभा रहें हैं.

ऐसे देश भक्त को सत सत नमन.

The post एक ऐसा देश भक्त जो मरने के बाद भी कर रहा है देश की हिफाज़त! appeared first on Youngisthan.in.