विराट की गलती Archives - Youngisthan.in

विराट कोहली की गलती से एक नहीं चार टेस्ट मैच हार चुकी है टीम इंडिया
विराट की गलती – विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं, मगर हैं तो वो भी इंसान ही न. तो हर इंसान की तरह विराट से भी कई बार गलती हो चुकी है और उनकी इस गलती की कीमत टीम इंडिया को हार के रूप में चुकानी पड़ी है.

चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कब-कब विराट की गलती की वजह से टीम इंडिया को टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

विराट की गलती –

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पुणे 2017

2017 की शुरुआत में जब स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आई थी, तो सीरीज का पहला टेस्ट मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया जिसकी पिच पहले ही दिन से स्क्वायर टर्न ले रही थी. इस मैच में कप्तान कोहली टॉस हार गए. उस वक्त उन्होंने बल्लेबाज करुण नायर की जगह जयंत यादव को चुना जो कि स्पिनर हैं. सामान्य तौर पर टीमें ऐसी रैंक टर्नर विकेट पर एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेलती हैं. लेकिन कोहली का यह फैसला टीम इंडिया पर भारी पड़ा और भारत ने यह मैच 333 रनों से गंवा दिया. कोहली के इस फैसले से भारत को बहुत नुकसान हुआ, क्योंकि उस मैच में टीम इंडिया दो पारियों में 105 और 107 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी. जयंत ने इस टेस्ट मैच में केवल दो विकेट ही लिए.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, केपटाउन 2018

इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया को सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा. केपटाउन में खेले गए इस टेस्ट मैच में कोहली ने अजिंक्य रहाणे की जगह रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया, लेकिन अजिंक्य रहाणे की जगह रोहित शर्मा को शामिल करने का फैसला टीम को बहुत महंगा पड़ा. रोहित शर्मा इस मैच में बल्ले से बुरी तरह विफल रहे, उन्होंने दो पारियों में 10 और 11 रन बनाए. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह टेस्ट मैच 72 रनों से गंवा दिया.

भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन 2018

मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया दोनों टेस्ट मैच हार चुकी है, ऐसा ही हाल एजबेस्टन के मैच में भी हुआ था. सीमित ओवरों की फॉर्म के आधार पर कप्तान कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में लोकेश राहुल को टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा की जगह उतारा और उनका ये फैसला भी गलत साबित हुआ. राहुल ने इस मैच में 4 और 13 रन बनाए. नतीजा टीम इंडिया यह मैच 31 रनों से गंवा बैठी. पुजारा को ड्रॉप करने का खामियाजा टीम इंडिया को मैच हारकर भुगतना पड़ा.

भारत बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स 2018

मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट खेला. टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से बारिश में धुल गया था, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई थी. लेकिन पिच रिपोर्ट के समय सभी पूर्व क्रिकेटरों ने कहा था कि अगर इस पिच पर एक स्पिनर के साथ भी उतरा जाए तो अच्छा रहेगा. पिच तेज गेंदबाजों के मुताबिक थी, इसके बावजूद उमेश यादव जैसे गेंदबाज को नहीं खिलाया गया. ओवरकास्ट कंडीशंस में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया. भारतीय टीम ने यह मैच पारी और 159 रनों से हार गई.

ये थी विराट की गलती – ज़रूरी नहीं कि सफल लोग हमेशा ही कामयाब रहें, कई बार उनसे भी गलती होती है, लेकिन उन्हें अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए भविष्य में उन्हें दोहराना नहीं चाहिए. उम्मीद है विराट कोहली ने भी अपनी गलतियों से सबक सीख लिया होगा.

The post विराट कोहली की गलती से एक नहीं चार टेस्ट मैच हार चुकी है टीम इंडिया appeared first on Youngisthan.in.