भविष्य Archives - Youngisthan.in

इस तरह आप खुद देख सकते हैं अपना भविष्य !
भविष्य – मनुष्‍य का शरीर चाहे कितना भी कमज़ोर या ताकतवर क्‍यों ना हो उसकी आत्‍मा पूरी तरह से सशक्‍त और ताकतवर होती है। आप सोच भी नहीं सकते,  इतनी ज्‍यादा शक्‍ति हमारे भीतर छिपी होती है। इस शक्‍ति को जानना, समझना और पहचानना मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं है।

कभी-कभी हमारे साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी भनक हमें पहले से ही लग जाती है। ये कुछ अच्‍छा भी हो सकता है और बुरा भी। आपने भी कई बार अहसास किया होगा कि आपको आने वाली किसी घटना का अहसास पहले ही हो गया होगा। क्‍या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्‍यों होता है?

दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि आपके अंदर बैठी शक्‍ति आपको पूर्वानुमान करने की क्षमता देती है।

आम भाषा में आप इस अहसास को इंट्यूशन या आभास कहते हैं। कुछ लोग इसे बुद्धिमत्ता का अगला पड़ाव भी कहते हैं। वैज्ञानिक ने भी इंसान के अंदर छिपी भीतरी शक्‍ति को माना है। अगर आप अभी तक अपने भीतर छिपी शक्‍तियों से अंजान हैं, अभी तो आप अपनी आत्‍मा की क्षमता को पहचान नहीं पाए हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले अपने अंदर की भीतरी शक्‍ति को जागृत करने की जरूरत है।

आइए जानते हैं कि किस तरह आप अपनी आत्‍मा की शक्‍ति को पहचानकर उसे जागृत कर सकते हैं। इसे जागृत करने के बाद आप भविष्य में होने वाली घटनाओ का पूर्वानुमान लगा सकते हैं। इसके कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं।

– अपनी भीतरी शक्‍ति को जागृत करने का सबसे सरल तरीका है ध्‍यान। ध्‍यान के माध्‍यम से मानसिक और आत्‍मिक रूप से शांत रह कर आप अपनी भीतरी शक्‍तियों से संबंध कायम कर सकते हैं। अपनी श्‍वास, आसपास की घटनाओं और साथ ही अपनी थर्ड आई यानि तीसरी आंख पर ध्‍यान दें।

– कई बार हम ऐसी चीज़ों में उलझ जाते हैं जो हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती है। ये बातें हमारे भविष्य या अतीत से जुड़ी हो सकती हैं, जिनका हमारे वर्तमान से कोई संबंध नहीं है। ये सभी बातें हमारी आध्‍यात्मिक ऊर्जा और शक्‍तियों को बाधित करती हैं। सबसे पहले इनसे बचते हुए हमे हमेशा अपने वर्तमान के बारे में सोचना चाहिए।

– अगर आप अपने वर्तमान से खुश नहीं हैं या उसमें उलझकर रह गए हैं तो आपको अपने ऊपर और अपने मन पर विश्‍वास करना चाहिए। किसी भी तरह की मुश्किल या परिस्थिति से निकलने के लिए आपको अपने मन की सुननी चाहिए। मन की आवाज़ की राह पर ही चलें।

– हमारे आसपास के वातावरण में अच्‍छी और बुरी सभी तरह की ऊर्जाए होती हैं। इनमें से अगर कोई आपको कोई संदेश देना चाहती हैं तो आपको अपने पास एक अजीब सी वाइब्रेशन महसूस होगी। अगर आपको कुछ ऐसा महसूस होता है तो उसे गंभीरता से लें और समझें कि वो आपको किस ओर इशारा कर रही हैं।

– जब आप अपने इंट्यूशन पर भरोसा करने लगेंगें तो आप अपने आसपास के वातावरण में मौजूद ऊर्जाओं को और बेहतर तरीके से जानने लगेंगे। आपको कुछ ऐसे अहसास हो सकते हैं जिनके ज़रिए आपको वास्‍तविकता का ज्ञान होगा और आप सही और गलत के बीच भेद कर पाएंगें।

अगर आप इन तरीकों से अपने भीतर की शक्‍ति को जागृत कर लेते हैं तो आप अपने और अपने आसपास के दूसरे लोगों के भविष्य का अनुमान लगा सकते हैं।

The post इस तरह आप खुद देख सकते हैं अपना भविष्य ! appeared first on Youngisthan.in.

आज से 30 साल बाद तीनों ख़ान यह करते हुए नज़र आएँगे!
30 साल सुनने में कितना लम्बा वक़्त लगता है, है ना?

पर चुटकी में उड़ जाता है! ज़रा उनसे पूछो जो बस अभी कुछ ही दिन पहले 1990 में पैदा हुए थे! 25 के हो चुके हैं और लगता है अरे 1990 तो कल ही था!

अब सोचो आज से तीस साल बाद देश के सबसे चहेते सुपरस्टार, आमिर ख़ान, सलमान ख़ान और शाहरुख़ ख़ान, तीनों ख़ान, क्या कर रहे होंगे!

सबसे पहले तो आपके दिमाग़ में आएगा कि यार बुड्ढे हो गए होंगे!

अब आज तीनों ख़ान 50 साल के आस-पास हैं तो 80 में बुढ़ापा जायज़ ही है, क्यों?

ग़लत!

क्या अमिताभ बच्चन किसी भी एंगल से बूढ़े लगते हैं?

और बिग बी तो उस ज़माने के हैं जब साइंस ने इतनी तरक्की नहीं की थी! हमारे तीनों ख़ान भाई तो आज के ज़माने में राज कर रहे हैं, 80 के होते-होते टेक्नोलॉजी का फ़ायदा उठा के अपनी जवानी कायम रख ही लेंगे!

फिर क्या होगा?

सलमान ख़ान

सल्लू भाई की बात करें तो तब भी शायद अपनी जीवन साथी की खोज में नयी लड़कियों को हीरोइन बना रहे होंगे! तब तक अपने सिक्स-पैक पर तो कॉपीराइट करवा ही लेंगे ताकि अगर फूटी किस्मत से फिल्में ना मिलीं तो भी घर चलता रहेगा! उनकी सेल्फ़ी आया करेगी जिसमें उनकी आज के दौर की हर हीरोइन अपने बच्चों के साथ फोटो खिंचवायेगी और सलमान से गुज़ारिश करेगी कि जानू, मेरी बेटी को लॉन्च करो ना! हो सकता है तब कटरीना और ऐश्वर्या के बच्चों और उनके बच्चों के साथ रोमांस करते पाये जाएँ!

उनकी फिल्मों में भी नयेपन के नाम पर सिर्फ़ नए गाने और नए एक्शन सीन हुआ करेंगे, बाकी तो सलमान काफ़ी हैं कहानी और स्क्रिप्ट के नाम पर!

शाहरुख़ ख़ान

मुझे लगता है ३० साल बाद तक शाहरुख़ हिंदुस्तान में इतने मशहूर नहीं होंगे जितने अफ़्रीका, अमरीका और बाकी देशों में! तब तक वो नए किस्म के नाच भी सीख लेंगे, विदेशी शादियों में नाचने के लिए और उनका वो बाहें फैला के खड़े होने वाला सबका पसंदीदा स्टेप मंगल ग्रह से आये एलियंस किया करेंगे! शायद उन्हें दूसरे ग्रहों की शादियों-त्योहारों में नाचने के इनविटेशन भी मिलने शुरू हो जाएँ! हाँ क्रिकेट, फुटबॉल और फिर तब तक तो शाहरुख़ का खो-खो, कंचे और पिट्ठू खेलने वाली टीम में भी राज होगा! सलमान को दो-चार चांटे और मार दिए होंगे और 2-4 घूंसे खा भी लिए होंगे! बिना पैसा ख़र्च किये अगले 30 साल तक मुफ़्त की पब्लिसिटी की सारी तैयारी है उनके पास! अपने बच्चों से मुक़ाबला किया करेंगे शायद, बेस्ट एक्टर अवार्ड लेने के लिए!

करण जोहर से कह कर उन्हें अपना पारिवारिक प्रोडूसर-डायरेक्टर बनवा देंगे ताकि सिर्फ़ उनके घरवालों को फिल्में मिलें!

आमिर ख़ान

सबसे कम काम अगर कोई करेगा तो वो आमिर ख़ान होंगे! वो आजकल ही इतनी मुश्किल से कोई फिल्म करते हैं, आगे चलके तो वो हर स्क्रिप्ट को माइक्रोस्कोप में रख कर पढ़ा करेंगे! उसके बाद मार्केटिंग के लिए दुनिया भर के मार्केटिंग के लोगों को अपने घर बुलाएँगे और शायद घर-घर जा कर फ़िल्म का प्रचार करेंगे! किरदारों में तब तक उनके लिए नया कुछ रह नहीं जाएगा इसलिए शायद नए किरदार ही पैदा कर डालें! कोई बड़ी बात नहीं कि अपने चाहनेवालों को असल ज़िन्दगी में वैसा किरदार बनके जीने के लिए मजबूर भी कर डालें! तब तक समाज की उथल-पुथल को सँभालने के लिए अपने साथ ३-४ पानी के टैंकर लेकर चला करेंगे|

नहीं, पानी बाँटने के लिए नहीं, अपने आंसुओं को भरने के लिए ताकि उन्हें किसानों को खेती के लिए ‘आमिर ख़ान’ ब्रांड के तहत ऊंचे दामों पर बेच सकें! भविष्य तो सेट हैं उनका, बॉस!

बाकी क्या होगा इन तीनों की ज़िन्दगी में, इसके लिए ३० साल का इंतज़ार करना पड़ेगा दोस्तों! घबराओ मत, चुटकी बजाते ही निकल जाएगा यह वक़्त! तब तक इनकी फ़िल्मों का मज़ा लो!

The post आज से 30 साल बाद तीनों ख़ान यह करते हुए नज़र आएँगे! appeared first on Youngisthan.in.