डॉक्टर Archives - Youngisthan.in

ये 7 डॉक्टर बिना कोई फीस लिए आपको हर बिमारी से बचाकर स्वस्थ रख सकते है!
आज हमारा खान पान और रहन सहन अच्छा होते हुए भी हम कई कई बिमारी का शिकार हो जाते हैं.

जैसे आहार ही जीवन है, वैसे ही हमारी दिनचर्या सबसे बड़ा डॉक्टर का काम करता है, जिसके कारण हम न केवल बिमारी से बचते हैं बल्कि स्वस्थ जीवन जीते है.

क्या आप जानना चाहते हैं कौन है ये डॉक्टर, जो बिना फ़ीस के बिमारी से बचाते हैं.

तो आइये जानते हैं इन डॉक्टर के बारे में

पर्याप्त नींद

सबसे पहला डॉक्टर है पर्याप्त नींद लेना. हमे रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए. जैसे मशीन को भी काम के बाद थोडा आराम दिया जाता है, वैसे ही हमारे शरीर को भी दिन भर काम करने के बाद कम से कम 7-8 घंटे के आराम की जरुरत होती है. वास्तव में जब हम नींद लेते हैं तो हमारे शरीर के सारे अंग अपने आपको और अपना कार्य को सही करते हैं जो हमको तनाव मुक्त कर एक नई  ऊर्जा प्रदान करते हैं. जिससे हम दुसरे दिन की शुरुवात अच्छे से कर सके.

सुबह सुबह सूरज की किरण

दूसरा डॉक्टर है सुबह के समय सूरज की किरण! सुबह सुबह  की सूरज की किरणों में विटामिन-डी होता है, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होती और हमारे शरीर में करणों के माध्यम से प्रवेश करता है. इससे हड्डियाँ मजबूत बनती है. सूरज की  किरणों का हमारी  बाहरी त्वचा पर कोई  प्रभाव नहीं होता. यह सीधे हमारे  शरीर के आंतरिक  अंगों में पहुँचती है और हमारे शरीर को स्वस्थ रखती है. सुबह 6 से 9 बजे तक सूरज की किरण लेना चाहिए.

अमेरिकन  डॉक्टर हानेश के अनुसार सूरज  की किरण का प्रयोग  शरीर में थकान, स्नायविक दुर्बलता, कमजोरी, चर्मरोग, लौहतत्व की कमी, मांसपेशियों की रुग्णता, तपेदिक और कैंसर के इलाज में किया जाता है.

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन

तीसरे डॉक्टर का नाम है पानी. जब हम सही मात्रा में पानी पीते हैं, तो शरीर का हर भाग पानी से साफ़ हो जाता है, और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. शरीर स्वस्थ बना रहता है. शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है. सुबह खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढता है और चर्बी भी कम होती है. बीमारी, तनाव, थकान, कमजोरी नही आती. कोशिकाएं क्रियाशील बनी रहती है. दिमाग और शरीर का हर भाग स्वस्थ रहता है.

प्रतिदिन योग और व्यायाम

चौथा डॉक्टर प्रतिदिन योग और व्यायाम होता है. इससे हमारे शरीर बाहरी और आंतरिक रूप से स्वस्थ बना रहता है. हमारे शरीर के हर भाग में रक्त का सही संचार होता है और ऑक्सीजन शरीर की गहराईयों तक पहुंचता है. शरीर की बिमारी ख़त्म होती है और उम्र लम्बी हो जाती है.

शाकाहारी भोजन

पांचवा डॉक्टर शाकाहारी भोजन होता है. जिसमें हमारे शरीर से जुड़े सारे प्रोटीन, विटामिन, और पोषक तत्व मिलते है जो  शरीर के हर भाग को सही ऊर्जा और पौष्टिक तत्व प्रदान करते है. मस्तिष्क और ह्रदय किडनी आंत शरीर का हर भाग में संतुलन बना रहता है हर भाग क्रियाशील होता है. शरीर को रोग मुक्त बनता है. इसके नुकसान नहीं होते.

आत्मविश्वास

छठा डॉक्टर  हमारा खुद पर विशवास होता है. खुद पर विश्वास हमे हर काम में सक्षम बनता है. हमे हर परिस्थित में एक सामान रखता है. किसी चिंता, परेशानी और  समस्या में कमजोर नहीं होने देता. जब हम दिमाग से मजबूत होते हैं, तब हर बिमारी हर परिस्थिति और हर समस्या को आसानी से सुलझाया जा सकता है, जिससे शरीर और दिमाग हमेशा स्वस्थ और दृढ बना रहता है.

अच्छे मित्र संगती

सातवा डॉक्टर  अच्छे मित्र की संगती होती है. एक अच्छा मित्र एक अच्छे माता पिता और गुरु के समान होता है. जिसमे माँ की तरह चिंता पिता की तरह सही सलाह और गुरु की तरह सही दिशा दिखने का गुण होता है.  जो हर परिस्थित में हमारे साथ होता है. हमे हर मुसीबत से बचाने की कोशिश करता है. अच्छे काम में मदद करता है और समय समय पर सही जानकारी और ज्ञान देता है.

आपकी ज़िन्दगी में ये सारी  चीजे  मुफ्त में बिना फ़ीस के मिलती है और इनके  साथ होने से आप  कभी किसी बिमारी का शिकार नहीं होंगे, आपका जीवन मधुर स्वस्थ और अच्छा रहेगा. आपका जीवन  रोग मुक्त, सुखद, और ख़ुशी ख़ुशी बीतेगा .

The post ये 7 डॉक्टर बिना कोई फीस लिए आपको हर बिमारी से बचाकर स्वस्थ रख सकते है! appeared first on Youngisthan.in.

कौन से सब्जेक्ट्स पढ़ने से भविष्य सुनहरा होगा? जानते हो?
भारतीय अर्थव्यवस्था में भारी बदलाव आ रहे हैं जिनका फ़ायदा आप भी उठा सकते हैं अपनी पढ़ाई का सही मार्ग चुनकर!

पढ़ाई हम सभी करते हैं, कुछ माँ-बाप के दबाव में आकर ऐसे सब्जेक्ट्स चुन लेते हैं जिन में उनकी बिलकुल दिलचस्पी नहीं होती या फिर दोस्तों की देखा-देखी पढ़ाई करने का विचार बना लेते हैं| दोनों ही रास्ते ग़लत हैं और आपके भविष्य के लिए हानिकारक!

असल में होना यह चाहिए कि सबसे पहले यह जानिये कि आपको क्या पसंद है?

उसके बाद देखिये कि क्या आप उन सब्जेक्ट्स में महारत हासिल कर सकते हैं? अगर हाँ, तो फिर जी-जान से जुट जाइए अपने सपनों को पूरा करने के लिए!

दूसरी बात जिस पर ध्यान देना ज़रूरी है वो है कि किस तरह के कामगार आने वाले कल की दुनिया की ज़रुरत बनेंगे!

साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का अपना-अपना महत्व है लेकिन सबसे ज़्यादा डिमांड किसकी बढ़ेगी, यह जानना बहुत ज़रूरी है| माना कि हम भविष्य नहीं देख सकते लेकिन बदलते हालात को पढ़ना बहुत ज़रूरी है|

पिछले कुछ सालों में देश में व्यापार को बहुत बढ़ावा दिया गया है और आज भी दिया जा रहा है| उसी का नतीजा है कि हर बच्चा आज एम बी ए करना चाहता है या कर रहा है| लेकिन उस से हुआ यह है कि नौकरी ढूँढने वाले ज़्यादा हो गए हैं, नौकरियाँ कम हैं और तनख्वाहें और भी कम! सिर्फ उन्हीं को अच्छी तनख़्वाह मिल रही हैं जिन्होंने नामचीन कॉलेज से अच्छे अंक पाकर डिग्री हासिल की है| बाकी सब औने-पौने दामों पर घिस रहे हैं| जब कोई भी करियर भेड़-चाल का हिस्सा बन जाता है तो यही होता है|

लेकिन जो बदलाव दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में आ रहा है उसके चलते भारत भी अपने आप को बदलने की कोशिश कर रहा है| आनेवाले दिनों में हमें ढेर सारे वैज्ञानिकों की ज़रुरत पड़ेगी क्योंकि अब तो सरकार भी औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है| माना कि उस व्यापर को करने के लिए आपको साइंस से ज़्यादा व्यापार का ज्ञान ज़रूरी है लेकिन वहाँ काम करने वाले साइंस के क्षेत्र के लोग ही होंगे! अगर देश भर में गाड़ियाँ, गोला -बारूद, हवाई जहाज़, कंप्यूटर वगैरह बनाने हैं तो उसके लिए कॉमर्स किये हुए छात्र तो काम आएँगे नहीं! और चूंकि पिछले कुछ सालों में साइंस पढ़ने वाले बच्चे कम हो गए हैं, उनकी डिमांड बहुत ज़्यादा बढ़ गयी है!

तो अगर आप विज्ञान में रूचि रखते हैं तो ज़रूरी नहीं है कि आपको सिर्फ़ डॉक्टर ही बनना है, उसके अलावा भी ढेर सारे रास्ते खुल रहे हैं एक सफ़ल करियर बनाने के लिए! जिन सुअवसरों के लिए हमारी पिछली पीढ़ी पढ़ाई करके अमरीका या इंग्लैंड जाया करती थी, अब वो सभी अवसर देश में उपलब्ध हैं! और ऐसा मत सोचिये कि पैसा ज़्यादा नहीं मिलेगा! अगर आपने पढ़ाई अच्छे से की है, मार्क्स अच्छे हैं और अपने सब्जेक्ट में महारत हासिल की है तो लोग मुँह-माँगी कीमत देकर आपको नौकरी पर रखेंगे!

ज़रुरत है इन स्कूल-कॉलेज के दिनों में बेहिसाब मेहनत करने की क्योंकि साइंस की पढ़ाई आसान नहीं है| लेकिन उसके बाद पूरी ज़िन्दगी आप अपनी मेहनत के मीठे फल चख सकते हैं|

वक़्त बदल रहा है दोस्तों, सिर्फ़ वो पढ़ाई मत करो जो सभी कर रहे हैं बल्कि नज़र वहाँ रखो जहाँ लोग कम हैं और उनकी ज़रुरत ज़्यादा!

फिर आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता!

The post कौन से सब्जेक्ट्स पढ़ने से भविष्य सुनहरा होगा? जानते हो? appeared first on Youngisthan.in.

इंजीनियरिंग करने गए! डॉक्टर बन के आये! है न जादू?
हमारे देश में पिछले करीब सौ साल से पीढ़ी दर पीढ़ी डॉक्टर-इंजीनियर बनने के सपने लेकर बड़ी होती आई है|

आज हम भले ही उस मानसिकता को गाली देते हैं जो बच्चों को रट्टू तोता बना सिर्फ डॉक्टर-इंजीनियर बनाने की प्रेरणा देती है पर सच तो यह है कि हमारे देश में आज भी सैकड़ों डॉक्टरों-इंजिनीरियों की कमी है|

अगर देश को तरक्की करनी है तो हमें पढ़े लिखे लोगों की ज़रुरत है और बदलती जीवनशैली के चलते डॉक्टरों की ज़रुरत दिन-दुगुनी रात-चौगुनी बढ़ रही है|

कोशिश तो हर कोई करता है डॉक्टर बनने की लेकिन सफ़ल कुछ चुनिंदा लोग ही होते हैं| उसका एक मुख्य कारण यह भी है कि देश में उतने मेडिकल कॉलेज हैं ही नहीं जो हमारी ज़रुरत अनुसार डॉक्टर्स पैदा कर सकें| कुछ हज़ार सीटों के लिए हर साल लाखों बच्चे एंट्रेंस इक्ज़ाम देते हैं और उनमें से कुछ ही अपनी प्रतिभा के बल पर चुने जाते हैं| कुछ और को मौक़ा मिलता है अपने पैसे के दम पर एडमिशन लेने का| बाकि बच्चे बी एस सी या एम बी ए जैसे कोर्सेज़ कर के अलग ही दिशा में चल पड़ते हैं|

ऐसे में ख़बर आई है कि आई.आई.टी-खड़गपुर जो आज तक देश के जाने-माने इंजीनियरिंग कॉलेजेस में गिना जाता है, अब एम.बी.बी.एस. का कॉलेज भी अपने कैंपस में खोलने वाला है! है ना यह ख़ुशख़बरी?

तीन एकड़ के एक प्लॉट पर 400-बेड वाला एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 2017 के अंत तक खोला जाएगा जिस में मेडिसिन के कोर्स भी पढ़ाये जायेंगे| सरकार की तरफ से 230 करोड़ रूपए पहले ही अनुदान में मिल चुके हैं|

इसके तीन फ़ायदे हैं:

१)  एक बहुत ही अच्छा और आवश्यक अस्पताल खुल जाएगा जहाँ लोगों को चिकित्सा की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी!

२)  बहुत से छात्रों को डॉक्टर बनने के मौक़ा मिलेगा! जितनी ज़्यादा सीटें, उतने ही ज़्यादा मौके अपने सपने सच कर पाने के|

३)  चूंकि यह आई.आई.टी द्वारा संचालित होगा, हम यह मान के संतुष्ट हो सकते हैं कि वहां से निकलने वाले डॉक्टरों की गुणवत्ता विश्व-स्तर की होगी!

समय की मांग है कि सरकार और प्राइवेट इंस्टिट्यूट आपस में मिलके ज़्यादा से ज़्यादा उच्च शिक्षा के माध्यम बच्चों को उपलब्ध कराएँ| इतना ही नहीं, जो डॉक्टर बन के निकलें उन्हें देश में ही अच्छे रोज़गार के अवसर भी प्रदान करें ताकि उन्हें देश छोड़ के बाहर ना जाना पड़े, अपने सुनहरे भविष्य के लिए!

तो अब इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉक्टरी होगी, क्या पता कल मेडिकल कॉलेज से इंजीनियर्स पैदा हों!

The post इंजीनियरिंग करने गए! डॉक्टर बन के आये! है न जादू? appeared first on Youngisthan.in.